Popular Posts

मिट्‌टी काटने के बाद रुपए मांगने गए रमानंद पांडेय के साथ मारपीट

मिट्‌टी काटने के बाद रुपए मांगने गए रमानंद पांडेय के साथ मारपीट

पंडौल थाना क्षेत्र के भोर राजेग्राम में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस संबंध में रागनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल के रात्री आठ बजे में पवन पाण्डेय के घर के निकट मेरे पति रमानंद पाण्डेय को रोककर, रामदेव यादव, शंभू यादव, सोनिया देवी सभी माेर भोर राजेग्राम सहित विजय कुमार यादव सभी एक साथ मिलकर मेरे पति रमानंद पाण्डेय लाठी, डन्डे, ईट, पत्थर व लोहे के रड से मारकर अधमरा कर जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर जब वहां गई तो अपने पति को बेहोश पाया। मारपीट के दौरान हमारे पति के गला से सोने का चेन ले लिया। वहीं, विनय कुमार यादव मेरे पति के पॉकेट से 500 रूपया व मोबाईल निकाल लिया। रागनी देवी ने बताया की विवाद का कारण है कि अभियुक्त हमारे जमीन से मिट्‌टी काट कर ले गए थे। जिसका रूपया मांगने पर सभी ने मिलकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। जिसे लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, डाॅक्टरों ने नाजुक स्थिती को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन वहां के डाॅक्टर ने भी वहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल रमानंद पाण्डेय।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/supervisor-ashek-singh-kidnapped-arrested-by-two-criminals-127241706.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/26/dbcl2731587820995img-20200425-wa0060_1587859950.jpg

0 Response to "मिट्‌टी काटने के बाद रुपए मांगने गए रमानंद पांडेय के साथ मारपीट"

Post a Comment