Popular Posts

जिला बासा इकाई ने 3 मई तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का लिया निर्णय

जिला बासा इकाई ने 3 मई तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का लिया निर्णय

नवादा के एसडीओ के निलंबन को लेकर कलेक्ट्रेट में जिला बासा इकाई के पदाधिकारियों के उपस्थिति में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई तथा एसडीओ के निलबंन के विरूद्ध में तीन मई तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता शशि शेखर चौधरी ने की। बताया गया कि नवादा के सदर एसडीएम अनु कुमार को कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान हिसुआ के भाजपा के विधायक अनिल कुमार की बेटी को कोटा से लाने के लिए अंतरराज्यीय पास निर्गत करने के आरोप में सरकार ने निलंबित कर दिया है। बताया गया कि अंतर्राज्यीय पास एसडीओ सदर ने नवादा के डीएम के मौखीक आदेश पर निर्गत किया था। इस श्रेणी का पास अन्य जिला में भी कई डीएम के द्वारा निर्गत किया गया है। बावजूद सरकार ने सिर्फ उन्हे निलंबित कर अन्याय किया है तथा दोहरे मापदंड का उपयोग किया है। इससे वैश्विक महामारी के रोकथाम व बचाव में निष्ठापूर्वक काम करने वाले बासा के पदाधिकारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जिला बासा इकाई राज्य सरकार के इस अनुचित निर्णय की भर्त्सना करते हुए राज्य इकाई द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप तीन मई तक काला बिल्ला लगाकर कार्यो का निष्पादन करने का निर्णय लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नवादा एसडीओ के निलंबन के विरोध में बैठक करते जिला बासा इकाई के पदाधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/district-basa-unit-decided-to-work-with-black-badge-by-3-may-127241690.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/26/dbcl2731587817723151_1587859294.jpg

0 Response to "जिला बासा इकाई ने 3 मई तक काला बिल्ला लगाकर काम करने का लिया निर्णय"

Post a Comment