Popular Posts

छत्तीसगढ़ में फंसे मजदूरों को मिली राहत सामग्री

छत्तीसगढ़ में फंसे मजदूरों को मिली राहत सामग्री

प्रखंड के मधुवन पंचायत के तिनटेंगा गांव के बिरन मुखिया, बादल मुखिया, बुन्नु मुखिया, मधुवन ऋषिदेव टोला के दीपक ऋषिदेव, अनंत ऋषिदेव, मिथुन ऋषिदेव व नीरज ऋषिदेव सहित दो दर्जन श्रमिक लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पानीतराई थाने के रुई गांव में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने युवा राजद ने कुंदन सिंह को फोन कर मदद की गुहार लगाई। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिल पा रही है। उन लोगों के पास जो भी राशन, पानी और पैसे थे वह अब खत्म हो चुके हैं।
श्रमिकों ने बताया कि सरकार द्वारा भेजा गया 1000 रुपए भी खाते में अभी तक नहीं पहुंचा है। युवा राजद नेता कुंदन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय अधिकारियों से बात कर जिले के श्रमिकों काे रहने के साथ ही खाने- पीने की व्यवस्था कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ में फंसे उदाकिशुनगंज के मजदूर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/stuffed-laborers-got-relief-material-in-chhattisgarh-127256198.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/28/dbcl272158807238028mad102_1588089739.jpg

0 Response to "छत्तीसगढ़ में फंसे मजदूरों को मिली राहत सामग्री"

Post a Comment