कूड़ा फेंकने को लेकर हुईजमकर मारपीट, कई घायल
06 April, 2020
Comment
बाराचटटी |बाराचट्टी थाना के बतासी गांव में कूड़ा-कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार कूड़ा-कचरा फेंकने को लेकर बतासी गांव के देव मिस्री एवं राजेश्वर प्रसाद में कहा सुनी हो गई। बात बढ़ गई तो दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में कई घायल हो गए। दोनों ओर से मारपीट की घटना को लेकर बाराचटटी थाना में लिखित शिकायत की गई है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि देव मिस्त्री ने 15 लोगों के खिलाफ तो राजेश्वर प्रसाद ने पांच लोगोंे के खिलाफ शिकायत की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/gaya/news/junk-attack-on-throwing-garbage-many-injured-061648-6983053.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/07/
0 Response to "कूड़ा फेंकने को लेकर हुईजमकर मारपीट, कई घायल"
Post a Comment