मधुबनी व मधेपुरा में कोरोना मरीज मिलने पर सीमाओं पर सघन जांच
राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
सुबह 7 बजे से ही एसडीएम विनय कुमार सिंह, एसडीपीओ गणपति ठाकुर, पुलिस इंस्पेक्टर शिवकिशोर प्रसाद दल-बल के साथ एनएच 327ई स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मोर्चा संभाल लिया था। जहां सुपौल-अररिया रोड से आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की ओर वाहन में सवार लोगो से आवश्यक पूछताछ भी की। चेकिंग के दौरान जिला प्रशासन की ओर से निर्गत वाहन पास का भी अवलोकन किया गया।
बाइक, ट्रैक्टर व अन्य वाहन पकड़कर थाने को सौंपा
इस दौरान कई बाइक, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों को पकड़ कर थाने भेजा गया। वाहन चेकिंग के बाद अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र का भी जायजा भी लिया। मालूम हो कि पड़ोसी जिले मधुबनी के मधेपुर प्रखंड में कोरोना मरीज मिलने से लोगो में संशय की स्थिति है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रशासनिक स्तर से विशेष सतर्कता प्रारंभ कर दी गयी है। मौके पर एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड में कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन अलर्ट है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए मधुबनी एवं सुपौल जिले के सभी सीमा को पूर्णत: सील कर दिया गया है। वहीं एसडीएम ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें और घरों में ही रहें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/intensive-investigation-on-boundaries-on-receipt-of-corona-patients-in-madhubani-and-madhepura-127256205.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/28/dbcl2721588069531photosup01_1588090607.jpg
0 Response to "मधुबनी व मधेपुरा में कोरोना मरीज मिलने पर सीमाओं पर सघन जांच"
Post a Comment