डीएम के आदेश पर भी थर्मल जांच की व्यवस्था नहीं वाहन चालक रुकते नहीं, स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान
जिले के निर्मली अनुमंडल से सटे मधुबनी जिले में काेराेना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद भी सीमावर्ती गांव-शहर के लाेग सजग नहीं दिख रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर नहीं दिख रहा है। डीएम के अादेश के बाद भी मझारी चाैक पर थर्मल जांच की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि, अभियान के तहत वाहन चालकाें से जुर्माने की राशि भी वसूली की जा रही है।
निर्मली नगर के मेन राेड स्थित बाेथरा चाैक के पास मंगलवार की सुबह 10:10 बजे निर्मली एसडीएम नीरज नारायण पांडेय के द्वारा अाॅन स्पाॅट कई बाइक सवार काे बेवजह घूमते पकड़ा गया। चालकाें से चालान भी काटा गया। इसके बाद भी लाेग लाॅकडाउन में बेवजह सड़काें पर घूमते दिखे। हालांकि जिला प्रशासन के द्वारा निर्मली से सटे मधुबनी जिले की सभी सीमा काे पूर्णत: सील करने से संबंधित अादेश जारी किया गया है। मंगलवार काे निर्मली व मराैना प्रखंड के विभिन्न स्थानाें पर प्रशासनिक स्तर पर नाकाबंदी कर दी गई। लेकिन निर्मली नगर के लिंक राेड, पूर्वी रिंग बांध किनारे तिलयुगा नदी पर बने दाे अलग-अलग जगहाें पर लाेहा पुल सहित कई अन्य जगहाें पर मंगलवार की शाम तक बैरियर नहीं लगाया गया है। लिहाजा अब भी लाेग निर्मली शहर में बेरोकटोक प्रवेश कर रहे हैं। इधर, निर्मली एसडीएम नीरज नारायण पांडेय ने कहा कि मधुबनी से लगने वाली निर्मली की 8 सीमाएं सील कर दी गई है। अन्य रास्तों को
चिह्नित किया जा रहा है।
ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी कुव्यवस्था के कारण परेशान
मधुबनी जिला हाेकर सुपाैल सीमा में प्रवेश कर रहे लाेगाें की थर्मल जांच के लिए एनएच-57 स्थित मझारी चाैक पर स्वास्थ्य कर्मी के पास स्क्रीनिंग मशीन ही नहीं है। सीएस के द्वारा मझारी चाैक पर थर्मल जांच की व्यवस्था नहीं की गई। मंगलवार की दाेपहर 12:00 बजे पुलिस पदाधिकारी व जवान के सथ ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी भी कुव्यवस्था के कारण परेशान दिखे। दरअसल मझारी स्थित जांच केंद्र पर फाेरलेन हाेकर आने वाले वाहन चालकाें की राेकने तक की भी व्यवस्था नहीं है। तैनात डाॅ. परमेश्वर कुमार मंडल ने बताया कि कड़ी धूप व बारिश के बीच गत 31 मार्च से दो टीम के साथ ड्यूटी कर रहे हैं।
मधुबनी से आने वाले लाेगों काे अधिकारियों ने वापस लाैटाया
मधुबनी व सुपाैल जिले के सीमा पर अवस्थित निर्मली के बैरियर चाैक के पास दाे अलग-अलग शिफ्ट में दंडाधिकारी व पुलिस जवानाें की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंडाधिकारी भी ससमय ड्यूटी पर तैनात नहीं दिखते हैं। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे निर्मली एसडीएम नीरज नारायण पांडेय, एसडीपीअाे बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, सीओविनाेद कुमार गुप्ता के द्वारा सघन पूछताछ के दाैरान बेवजह मधुबनी जिले से निर्मली अाने वाले लाेगाें काे लाैटा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि बैरियर पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानाें काे सख्त निर्देश दिए हैं।
काेसी टाॅल प्लाजा पर महज 30 % की हाे रही थर्मल जांच
काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाव काे लेकर ईस्ट-वेस्ट काेरिडाेर एनएच-57 स्थित काेसी टाॅल प्लाजा के पास भी दंडाधिकारी व पुलिस बल के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है लेकिन वहां से गुजरने वाले महज 30 प्रतिशत लाेगाें की ही जांच हाे रही है। मंगलवार की दाेपहर 12:14 बजे टाॅल शुल्क देने के तुरंत बाद राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य प्रदेश की कई मालवाहक गाड़ियां सहित चालक वहां से निकलते दिखे। प्रतिनियुक्त मनरेगा पीओरवि भूषण ओझा ने बताया कि टाॅल प्लाजा हाेकर अन्य राज्य से अाने वाले हर लाेगाें की थर्मल जांच हाेनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/on-dms-orders-system-of-thermal-check-is-not-provided-drivers-do-not-stop-health-workers-are-also-upset-127256207.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/28/dbcl2721588077549photosup405_1588091062.jpg
0 Response to "डीएम के आदेश पर भी थर्मल जांच की व्यवस्था नहीं वाहन चालक रुकते नहीं, स्वास्थ्यकर्मी भी परेशान"
Post a Comment