Popular Posts

नवलपुर में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपए के जेवरात व सामान ले गए चोर

नवलपुर में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपए के जेवरात व सामान ले गए चोर

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में लॉकडाउन हो गए हैं। इसी दौरान चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर गोलवा घाट के समीप एक बंद पड़े घर को अपना निशाना बनाया है। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषण के साथ अन्य सामान की चोरी कर ली है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार आंदर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी सदर खान नवलपुर मोहल्ले में अपना घर बनाए है।

लॉकडाउन से पूर्व अपने पैतृक गांव परिवार के सदस्यों के साथ चले गए। इसके कारण करीब तीन सप्ताह से घर में ताला लटका हुआ था। सोमवार की सुबह मोहल्ला के लोगों ने फोन पर सूचना दिया कि आपके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वे किसी तरह से गांव से यहां पर पहुंचे और देखा कि मुख्य गेट सहित अंदर के रूम का भी ताला टूटा हैऔर सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। ममले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर खान ने बताया कि सोना, चांदी एवं अन्य सामान की चोरी की गई है। इसकी कीमत तीन लाख से अधिक होगी।

बाइक लूटकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा
कैथवली नहर पुल के पास रविवार की रात बाइक लूट कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में बताया जाता है कि कैथवली के राजेश चौरसिया अपने परिजनों के साथ नहर पुल के पास गेहूं की दवनी कर रहे थे। इसी दौरान वे अपने घर जाने के लिए बाइक से निकले। तभी दो बाइक पर सवार 6 युवक आए तथा बाइक छीन कर भागने लगे। राजेश द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने एक बाइक सवार चोर को पकड़ लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर की जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचित कर उसे सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए चोर से बाइक बरामद कर पूछताछ कर अन्य चाेरों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves took away jewelery and goods worth three lakh rupees by breaking the lock of a closed house in Nawalpur


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/thieves-took-away-jewelery-and-goods-worth-three-lakh-rupees-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-nawalpur-127163224.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/14/28_1586808681.jpg

0 Response to "नवलपुर में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपए के जेवरात व सामान ले गए चोर"

Post a Comment