Popular Posts

हॉट स्पॉट घोषित जिले के बैंकों में टूट रही कोरोना से बचाव की डोर, सोशल डिस्टेंसिंग की खत्म हुई वैल्यू

हॉट स्पॉट घोषित जिले के बैंकों में टूट रही कोरोना से बचाव की डोर, सोशल डिस्टेंसिंग की खत्म हुई वैल्यू

एक ओर जहां केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया है वहीं लॉकडाउन के दौरान खुल रहे बैंकों व सेवा केन्द्रों के बाहर ग्राहकों की भीड़ लग रही है। ताजा मामला जीरादेई में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा तितरा व महाराजगंज में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का है। इस भीड़ में सर्वाधिक संख्या पेंशन के लिए उमड़ रहे बुजुर्ग व विधवा महिलाओं की है। लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस का कहर वैसे भी बुजुर्ग लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है, ऐसे में सरकार अथवा जिला प्रशासन को चाहिए कि बुजुर्ग को मिलने वाली पेंशन का ग्रामपंचायत द्वारा कोई ऐसा प्रावधान करना चाहिए कि उन्हें घर बैठे पेंशन मिल सके। नहीं तो यह महामारी और भी फैल सकती है।

अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान
बैंकों में ग्राहकों की भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग की कोई वैल्यू नहीं रह गई। ग्राहक सेवा केंद्र पर भी यही लापरवाही दिख रही है। रबी फसल की कटाई और दवनी शुरू होने से किसानों को नकद पैसे की जरूरत पड़ रही है इससे किसान बैंकों की रुख कर रहे हैं। राशन कार्डधारियों के खाते में 1000 रुपए सरकार द्वारा दिए जाने की सूचना पर लोग बैंकों की रुख कर रहे हैं जिससे बैंक में काफी भीड़ हो रही है लगातार बैंकों में लोगों की भीड़ बढ़ने के बावजूद बैंक प्रशासन लापरवाह दिख रहा है। पिछले सप्ताह भी बैंकों में काफी भीड़ रही।

महाराजगंज: शिकायत पर सीओ आए लोगों की दूरी बढ़ाने

अनुमंडल मुख्यालय के बैक चौक स्थित पंजाब नेशनल बैक के शाखा के बाहर बैक के उपभोक्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि बैंक प्रशासन द्वारा बैक के अंदर सोशल डिस्टेंस के लिए व्यवस्था की गयी है लेकिन बैक के मुख्य गेट के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बैंक के ग्राहक भीड़ लगा रहे हैं। इस बात की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी मंजीत कुमार को मिली तो उन्होंने सीओ को तत्काल आदेश देते हुए ग्राहकों में सोशल डिस्टेंस बनाने का निर्देश दिया। आदेश पर सीओ रविन्द्र राम ने बैक पर पहुंच कर ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस में लाइन लगा कर बारी-बारी से बैक के अंदर भेजा। ऐसा आए दिन देखने को मिल रहा है कि कोरोना वायरस को लेकर देशभर में जारी लाॅकडाउन के मद्देनजर बैंक के ग्राहक द्वारा लाॅकडाउन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। ऐसे में बैंक प्रशासन को एहतियातन बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Declared hot spots, rescue doors from corona collapsing in the banks of the district, social distancing ended in value


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/declared-hot-spots-rescue-doors-from-corona-collapsing-in-the-banks-of-the-district-social-distancing-ended-in-value-127163230.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/14/29_1586808895.jpg

0 Response to "हॉट स्पॉट घोषित जिले के बैंकों में टूट रही कोरोना से बचाव की डोर, सोशल डिस्टेंसिंग की खत्म हुई वैल्यू"

Post a Comment