अनाज और मास्क देकर जिला जज ने जरूरतमंदों से कहा-सामाजिक दूरी से ही हारेगा कोरोना वायरस
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन से दैनिक मजदुरो की आजीविका बन्द हो गई है। मजदूरों के समक्ष खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है। इसको देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज शंकर के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया। विदित इस को ध्यान में रखते हुए सीवान न्याय मंडल के द्वारा आटा, चावल, दाल, तेल, मसाला, साबुन, सेनेटाइज़र तथा मास्क के पैकेट बांटे गए।
उक्त खाद्य सामग्री सैकड़ों जरूरतमंद चिन्हित लोगों के बीच सिसवन ढाला समेत रामनगर और लक्ष्मीपुर में वितरित किया गया। जिला जज मनोज शंकर ने लोगों से अपील की कि वे व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें ,साबुन का प्रयोग अवश्य करें बार-बार हाथ धोएं सामाजिक दूरी बनाए रखना कोरोना से लड़ने का कारगर हथियार हैं।
मौके पर एडीजे सात पन्नालाल ,सी जे एम चंद्रवीर सिंह ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार एन केे प्रियदर्शी, अधिवक्ता डॉ विजय कुमार पांडेय, रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रभारी सचिव राजीव रंजन, जय किशोर शर्मा एवं प्राधिकार के कर्मी रंजीत दुबे, बलवंत सिंह,मनीष सिंह,प्रभात कुमार एवं पी एल भी विजय कुमार मौजूद रहे।
तितरा पंचायत के पूर्व मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन
रोजी रोटी से जूझ रहे दैनिक मजदूर, गरीब व असहायों के बीच भुखमरी की स्थिति पैदा ना हो जाए इसलिए इस समस्या से निपटने हेतु प्रखंड अंतर्गत तितरा पंचायत में भूतपूर्व मुखिया नूर नवाब अंसारी ने सहयोगियों की मदद से 200 जरूरतमंदों के बीच सोमवार को 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, 500 ग्राम दाल व नमक एवं विभिन्न प्रकार के सब्जी आदि का वितरण किया। मौके पर समाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव, उपेंद्र यादव, सानू राय, परमेन्द्र यादव, नागेंद्र जी, अवधेश साह,असगर अली आदि उपस्थित थे।
एआईएसएफने जरूरतमंदों के बीच भोजन के पैकेट और राशन का किया वितरण
एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार के नेतृत्व में छात्रों, अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का राहत अभियान निरंतर जारी है। कोरोना से जंग अभियान के तहत सोमवार को टीम सीवान शहर के लक्ष्मीपुर,मखदुम सराय एवं आनंद नगर,शेख मुहल्ला, इस्माइल शहीद तकिया पहुंची और जरूरतमंदों में कोरोना राहत सामग्री के रूप में चावल, दाल, आटा, सब्जी, सरसो का तेल, चूड़ा, गुड़,भूंजे का पैकेट दिया। इस मौके पर अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद, डॉ. के एहतेशाम अहमद अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, जिला सह सचिव इरफान अली, एआईएसएफ नेता नीरज यादव,अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, गणेश राम,शिक्षक नेता अशोक साह,रजनीश सिंह,राजकमल,कामरान मौजूद रहे।
असहाय लोगों के बीच पूर्व मुखिया ने किया अनाज व सब्जी का वितरण
गोपालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश्वर सिंह ने गोपालपुर पंचायत सभी गांव के जरूरतमंदों के घर-घर जाकर अपने हाथो से रोजमर्रा के जिंदगी में कमाते खाने वाले उन परिवारों को नि:शुल्क आटा,चावल आलु,प्याज,दाल,नमक,,साबुन सहीत सभी राशन के समान का वितरण किया। मौके पर उपमुखिया पिंटू सिंह, दारा बाबा, जयलाल चौधरी, उमाशंकर साह, शिवरतन चौधरी, भोला चौधरी, अयोध्या साह, सुनील साह, मटेलू ओझा, रामजनक ओझा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/district-judge-told-the-needy-by-giving-grains-and-masks-corona-virus-will-be-lost-from-social-distance-127163223.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/14/27_1586808582.jpg
0 Response to "अनाज और मास्क देकर जिला जज ने जरूरतमंदों से कहा-सामाजिक दूरी से ही हारेगा कोरोना वायरस"
Post a Comment