Popular Posts

जरूरतमंदों की मदद, घर-घर पहुंचाई खाद्य सामग्री

जरूरतमंदों की मदद, घर-घर पहुंचाई खाद्य सामग्री


शहर के विभिन्न स्थानों पर बांटा अनाज, लोगों से घरों में रहने की अपील की

मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को राशन बांटा। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से संरक्षण सह पूर्व महापौर दीपक भुवानिया की देखरेख में वार्ड 17 सहित शहरी क्षेत्र के गोलाघाट नयाबाजार, परबत्ती में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। मौके पर सम्मेलन के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, अनिल खेतान, अरुण झुनझुनवाला, रोहित बाजोरिया, श्रवण बाजोरिया, प्रभात केजरीवाल आदि मौजूद थे। श्री गोशाला की ओर से नसरतखानी कुतुबगंज, बरारी, समेत कई जगहों पर खाद्य सामग्री बांटी गई।

जज्बा संकल्प संस्था ने वार्ड 27 व 28 में बांटा राशन

जज्बा संकल्प संस्था ने मंगलवार को वार्ड 27 और 28 में जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री व राशन बांटा। मौके पर भाजपना के अध्यक्ष रोहित पांडे, जिया गोस्वामी, राजीव नंदन गोस्वामी, आशीष कुमार आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस सदस्य मनीष कुमार ने खंजरपुर, मायागंज, मुंदीचक इलाके में जरूरतमंदों के बीच बिस्किट, पानी, साबुन का वितरण किया। जिला भारत स्काउट और गाइड ने बूढ़ा नाथ मंदिर के समीप जरूरतमंदों के बीच पूरी-सब्जी का वितरण किया।

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारी भोजन वितरित करते हुए।

सक्षम फाउंडेशन ने लोगों को बांटा राशन और भोजन

नुसरत वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव मौलाना जाहिद हलिमी कासमी एवं जन चेतना व सद्भावना मंच के जिला संयोजक मंजर आलम ने सबौर प्रखंड के राजपुर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। जदयू महानगर अध्यक्ष राजदीप कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी के नेतृत्व में डिक्शन मोड़ के पास भोजन वितरण शिविर लगाया गया। सक्षम फाउंडेशन और महिला जागरण समिति की ओर से भागलपुर के हवाई अड्डा के पास भोजन वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष संगीता तिवारी, महिला जागरण समिति की अध्यक्ष अनुराधा खेतान, नीरज तिवारी आदि मौजूद थे। वहीं वेस्को संस्था ने लोदीपुर, तांंती टोला, अंसारी टोला, मोमिन टोला, बरहपुरा में राशन वितरित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagalpur News - help for the needy food items delivered from door to door


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/help-for-the-needy-food-items-delivered-from-door-to-door-064017-6989414.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/7bhagalpur_city-pg4-0_6e9163f3-b851-4edb-a2e0-a4d97002dc27-large.jpg

0 Response to "जरूरतमंदों की मदद, घर-घर पहुंचाई खाद्य सामग्री"

Post a Comment