Popular Posts

इबादत की रात है शब-ए-बारात

इबादत की रात है शब-ए-बारात


शब ए बरात का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर घरों में तैयारी शुरू हो गई है। हर घर में साफ सफाई की जा रही है। हालांकि लॉकडाउन के कारण इस साल शबे बरात का त्योहार फीका रहेगा। लोग अपने घरों में ही इबादत करेंगे। शबे बारात को लेकर खानकाह शहबाजिया हेड मुदरिस मुफ्ती मौलाना फारुख आलम अशरफी ने कहा कि शबे बरात साल की खास रातों में एक रात है, जिस में अल्लाह अपने बंदों पर खास करम फरमाता है। इसलिए लोगों को चाहिए कि इस रात को इबादत, तिलावत और नफिल नमाज पढ़ने और दुआ करने में गुजारें। तमाम लोग खासतौर से इस रात में कोरोना वायरस की महामारी से दुनिया के महफूज होने की दुआ करें। उन्होंने कहा कि यह रात सालाना आमाल के बजट की रात है। लिहाजा लोग इस रात को इबादत में गुजारे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagalpur News - shab e baaraat is the night of prayer


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/shab-e-baaraat-is-the-night-of-prayer-064022-6989415.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/7bhagalpur_city-pg4-0_81d6d4f7-87bb-4a72-bb87-6da7a5ac2c92-large.jpg

0 Response to "इबादत की रात है शब-ए-बारात"

Post a Comment