Popular Posts

15 हजार लोगों को अर्जित बटवाएंगे खाद्य सामग्री

15 हजार लोगों को अर्जित बटवाएंगे खाद्य सामग्री


भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा है कि 15 हजार लोगों को खाद्यान्न सामग्री देने के लिए 3000 हजार पैकेट तैयार किए गए हैं। जो अगले 10 दिनों तक पर्याप्त राशन व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि भागलपुर के चारों मंडल में पड़ने वाले सभी वार्डों के लिए पैकेट बांटने का कार्य प्रारंभ हो गया है। अलग-अलग मंडलों के 10 भाजपा कार्यकर्ता अपना समय दे रहे हैं और जरूरतमन्दों के लिए पैकेट तैयार कर रहें हैं। प्रत्येक 15 किलो के पैकेट में 5-5 किलो आटा-चावल, दो किलो चूड़ा, दो किलो आलू, एक किलो दाल, सरसो का तेल, नामक, दालमोट, बिस्किट, साबुन आदि दिया जा रहा है। ताकि भोजन की समस्या नहीं आए। सभी वार्डों से जरूरतमंद लोगों की सूची आ गई है। जिसमें मुख्य रूप से घरेलू कार्य करने वाले दैनिक मजदूर, रिक्शा-ठेला चालक आदि के लिए व्यवस्था की गई है। पैकेट बनाने में मुख्य रूप से खाद्य वितरण प्रभारी अभय घोष, देवकुमार पांडे, सुरेंद्र पाठक देव, पंकज सिंह, सुधीर भगत, प्रमोद वर्मा, निरंजन सिंह, मुन्ना सिंह, संजय भट्ट, माखन सिंह, गुलशन सिंह, अरुण चौबे, सह संयोजक चंदन ठाकुर, पंकज सिन्हा, राजू तिवारी, राजू श्रीवास्तव आदि ने सहयोग किया।

खाद्य सामग्री बांटने को पैकेट तैयार करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagalpur News - food items will get 15 thousand people earned


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar/bhagalpur/news/food-items-will-get-15-thousand-people-earned-064013-6989413.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/08/7bhagalpur_city-pg4-0_784554b8-4767-43ef-9065-c03fc060def4-large.jpg

0 Response to "15 हजार लोगों को अर्जित बटवाएंगे खाद्य सामग्री"

Post a Comment