Popular Posts

कर्मियों की स्क्रीनिंग के बाद बाढ़ निरोधात्मक कार्य शुरू

कर्मियों की स्क्रीनिंग के बाद बाढ़ निरोधात्मक कार्य शुरू

भीमनगर स्थित बसन्तपुर पीएचसी परिसर में मंगलवार को कोसी योजना के 105 कर्मियों और संवेदकों का स्क्रीनिंग कराया गया। पीएचसी के चिकित्सक डॉ. मृणाल कांत, डॉ. मन्नान, लेब टेक्नीशियन आसिफ व एएनएम ने संयुक्त रूप से सभी की स्वास्थ्य जांच कर प्रमाण पत्र निर्गत किया। जांच किए गए लोगों में विभागीय एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, सहायक अभियंता, जेई, फील्ड स्टाफ, ड्राइवर और संवेदक भी करीब आधे दर्जन की संख्या में मौजूद रहे।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण जल संसाधन विभाग के द्वारा आवंटित एंटीरोजन कार्यों को कोसी पूर्वी तटबंध और कोसी पश्चिमी तटबंध के भारतीय और नेपाल दोनों ही प्रभागों में संवेदक के द्वारा आधे-अधूरे ही काम बंद करना पड़ा था। इस बीच विभागीय मंत्री, जिले के डीएम और चीफ इंजीनियर की पहल पर नेपाल के सप्तरी और सुरसरी जिले के सीडीओ से सकारात्मक बातचीत के बाद सभी कर्मी, अधिकारियों और संवेदकों की स्क्रिनिंग की गई। हालांकि भारतीय प्रक्षेत्र में पड़ने वाले सभी प्रकार के एंटीरोजन कार्यों की शुरुआत सोशल डिस्टेंसिंग के बीच और मजदूरों की स्वास्थ्य परीक्षण के बाद करा दी गई है।
जांच में सभी अधिकारी व कर्मी पाए गए स्वस्थ
नेपाल प्रक्षेत्र में पड़ने वाले शीर्ष कार्य प्रमंडल, वीरपुर, कोसी पूर्वी तटबंध प्रमंडल (कुसहा डिविजन), कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल (कुनौली डिविजन) समेत कोसी यांत्रिक प्रमंडल सहित सभी जगहों के कार्य अब शुरू किए जा सकते हैं। लोगों की जांच कर रहे पीएचसी के चिकित्सक डॉ. मृणाल कांत ने बताया कि जल संसाधन विभाग के तीन डिविजन के लगभग 105 अधिकारी और कर्मियों की कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्क्रिनिंग की गई है। सभी स्वस्थ पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीरपुर में स्वास्थ्य जांच कराते अधिकारी व कर्मचारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/flood-prevention-works-started-after-screening-of-personnel-127256208.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/28/dbcl2721588075206photosup09_1588091207.jpg

0 Response to "कर्मियों की स्क्रीनिंग के बाद बाढ़ निरोधात्मक कार्य शुरू"

Post a Comment