लॉकडाउन में पढ़ाई बंद, लेकिन घर की दहलीज में रहकर छात्रों ने अपनी प्रतिभा से दिया संदेश
25 April, 2020
Comment
शहर के एलएनडी कॉलेज प्रशासन की ओर से कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। हारेगा कोरोना-जीतेगा इंडिया विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी संकाय व कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने अपने घर से ही पेंटिंग बनाकर कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर अपनी कलाकृति भेजी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार ने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन में शैक्षणिक गतिविधिया ठप हैं। इसमें विद्यार्थियों के प्रोत्साहन व कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। घर की लक्ष्मण रेखा के भीतर रहते हुए विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/studies-stop-in-lockdown-but-students-stay-at-home-and-give-message-from-their-talent-127241684.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/26/dbcl2731587813746moti52_1587859099.jpg
0 Response to "लॉकडाउन में पढ़ाई बंद, लेकिन घर की दहलीज में रहकर छात्रों ने अपनी प्रतिभा से दिया संदेश"
Post a Comment