पॉपुलर अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों की हाेगी जांच, संक्रमण की चेन खोजने की कोशिश
जिला प्रशासन ने न्यू बाइपास स्थित पॉपुलर अस्पताल में भर्ती होने वाले 12 मरीजों की सूची तैयार की है। इसे संबंधित जिला प्रशासन को भेजा गया है। उनकी जांच के बाद जानकारी मिलेगी कि वैशाली जिले के कोरोना मरीज में संक्रमण कहां से आया। इसी तरह जिला प्रशासन की टीम खुसरूपुर स्थित सेंट्रल अस्पताल में भर्ती मरीज की सूची तैयार कर रही है। दो सप्ताह पहले भर्ती होने वाले मरीजों की सूची तैयार कर जांच कराई जाएगी।
वर्तमान में अस्पताल में भर्ती मरीजों की तैयार सूची के आधार पर कोरोना सेल से मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। एम्स में मृत वैशाली के काेराेना मरीज का इलाज न्यू बाइपास स्थित पॉपुलर हाॅस्पिटल और खुसरूपुर स्थित सेंट्रल अस्पताल में इलाज हुआथा। इसके साथ ही डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित मैक्स लाइफ डाइग्नोस्टिक में एमआरआई और बंगाली टोला स्थित सोनू डाइग्नोस्टिक में खून जांच हुई थी। जिला प्रशासन ने चारों सेंटरों को बंद कर दिया है। किसी को आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/12-patients-admitted-to-popular-hospital-will-be-examined-trying-to-find-the-chain-of-infection-127195815.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/19/72_1587256829.jpg
0 Response to "पॉपुलर अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों की हाेगी जांच, संक्रमण की चेन खोजने की कोशिश"
Post a Comment