Popular Posts

पीपा पुल से टकरा गंगा में पलटी नाव, एक की मौत, तीन लापता

पीपा पुल से टकरा गंगा में पलटी नाव, एक की मौत, तीन लापता

गायघाट में गंगा नदी में पीपा पुल से नाव टकराने से उस सवार 25 से अधिक लोग डूब गए। उनमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लापता हैं। बाकी को बचा लिया गया। सभी लोग सोनपुर के सबलपुर से अनाज लेकर लौट रहे थे। छोटी नाव में करीब 27 लोग सवार थे। सबके पास अनाज की बोरियां थीं। दिन के करीब एक बजे गांधी सेतु के पाया संख्या-45 के सामने पीपा पुल से नाव टकरा गई। एसडीआरएफ की टीम व तट पर तैनात नाविक ने लोगों की जान बचाई।

50 वर्षीय महिला की मौत

घटना में खाजेकलां घाट झोपड़पट्टी निवासी स्व. मुन्ना गोप की पत्नी 50 वर्षीय मिता देवी की मौत हाे गई। जबकि वहीं के 18 वर्षीय शिवा कुमार व उसकी मां पिंकी देवी को अन्य लोगों के साथ बचा लिया गया। शिवा ने कहा कि उसके पिता मुन्ना लाल भी नाव पर सवार थे। उनका पता नहीं चला है। नाव पर सवार अखिलेश ने बताया कि तेरसिया दियारा निवासी जीनत राय व बुलाकी राय भी लापता हैं। शिवा ने बताया कि नाव पर सात महिलाएं सवार थीं।

पीपा पुल के नीचे से पार कर रहे थे नाव

दियारा के कुछ लोग नाव को पीपा पुल के नीचे से पार कर रेती की ओर ले जाने के लिए कह रहे थे। इस पर नाविक नाव को विपरीत दिशा में घुमा कर नीचे से निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान नाव का एक हिस्सा पीपा पुल से टकरा गया। अधिकतर लाेग तैर कर बाहर निकल गए। लोगों के बीच चर्चा में है कि लॉकडाउन में वैशाली से नाव कैसे खुली? एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नाव मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर शिवशंकर साह व राम गोविंद ने बताया कि टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Boat collided with Pipa bridge overturned in Ganga, one dead, three missing


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/boat-collided-with-pipa-bridge-overturned-in-ganga-one-dead-three-missing-127195965.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/04/19/74_1587257374.jpg

0 Response to "पीपा पुल से टकरा गंगा में पलटी नाव, एक की मौत, तीन लापता"

Post a Comment