सदर अस्पताल में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन
सदर अस्पताल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर 11 बजे तक लेट नहीं, 3 बजे तक भेंट नहीं की कहावत पर लगाम कसने के लिए डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक एटेंडेस सिस्टम मशीन लगाने का आदेश दिया है। इसके तहत यह सिस्टम लगाने की प्रक्रिया चार दिन में शुरू करना है। इसका कंट्रोल अस्पताल उपाधीक्षक एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के हाथों में रहेगा। जन सम्पर्क पदाधिकारी सुश्री इति चतुर्वेदी ने बताया कि सदर अस्पताल में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग के बैठक में जिलाधिकारी ने डॉक्टर समय पर आए इसको लेकर सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी में बायोमेट्रीक सिस्टम लगाने के लिए निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। इसके साथ ही एएनएम,जीएनएम,आशा और ममता के द्वारा अवैध की शिकायत पाए जाने पर उनके विरूद्व कार्रवाई करने का आदेश दिया। बैठक में सिविल सर्जन, सदर व हथुआ एसडीओ,डीपीएम, केयर इंडिया और डब्लूएचओ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जब मन हुआ तो अस्पताल आए, जब मन हुआ चले गए
गौरतलब हो कि सदर अस्पताल में कुछ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी एवं नर्स समय पर ड्यूटी नहीं आते हैं। काफी विलंब से ड्यूटी पर आते हैं। ड्यूटी पर आते ही सभी पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं। चूंकि अस्पताल क व्यवस्था लचर होने के कारण डॉक्टर से लेकर कर्मियों तक खोजनेवाला कोई नहीं होता है। जब मन आया ड्यूटी पर चले आए और जब मन किया घर या क्लिनिक चले गए। इसकी शिकायत मरीजों ने उस समय डीएम से किया जब वे रात में अस्पताल के जायजा लेने के लिए गए थे।
बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने का कवायद शुरू
डीपीएम ने बताया कि डीएम आदेश पर यह मशीन अस्पताल उपाधीक्षक कक्ष के समीप लगायी जायेगी. ताकि चिकित्सक एवं कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं हो चिकित्सक, नर्स एवं कर्मचारी आयेंगे और अपनी अंगुली से दबायेंगे। इस सिस्टम को दबाने के बाद ही आने का समय मालूम हो जायेगा। फिर कर्मचारियों एवं चिकित्सकों को जाने के समय भी फिंगर से स्वीप को दबाना है ताकि जाने का समय भी निर्धारित हो जाये। इस तरह से चिकित्सक एवं कर्मचारी भी समय से अपने ड्यूटी पर आने लगेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/biometric-machine-will-be-installed-in-sadar-hospital-128096599.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/6gopalgan-05_1609974873.jpg
0 Response to "सदर अस्पताल में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन"
Post a Comment