सीबीएसई ने तैयारी के लिए सैंपल पेपर किया जारी
सीबीएसई ने विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधित दिक्कतों को दूर करने के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इससे जिले के कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड के हजारों परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र के पैटर्न की जानकारी मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थी को सीबीएसई की वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/ पर विजिट कर सैंपल पेपर 2020-21 में जाना होगा। जहां हर परीक्षार्थी हर विषय के सैंपल पेपर, मार्किंग स्कीम व केस स्टडी प्रश्न का उत्तर कैसे देना है इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। प्रश्न पत्र में क्या पूछा जा सकता है, मल्टीपल चॉइस के कितने प्रश्न आएंगे। ये सारी जानकारी विद्यार्थी को सीबीएसई की वेबसाइट में दिए गए सैंपल पेपर से मिलेगी। परीक्षार्थियों के मन में चल रहे प्रश्न पत्र को ले सवाल दूर होंगे। फरवरी से मार्च तक बोर्ड की होने वाली परीक्षा की तिथि में इस बार बदलाव किया गया है। सीबीएसई की ओर से परीक्षा 4 मई से 10 जून तक चलेगी। जबकि परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किया जाएगा।
परीक्षा की तैयारी में इन बातों का रखें ध्यान| बिहार विकास विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर विषय को ध्यान से पढ़ें। लिखने का ज्यादा अभ्यास करें। इससे राइटिंग सुधरेगी, परीक्षा में समय अनुसार पेपर पूरा कर पाएंगे। टाइम टेबल बनाकर हर विषय की समय निर्धारित कर तैयारी करें।
विद्यार्थियों को 3 माह का अतिरिक्त समय| सीबीएसई स्कूल के निदेशक जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट पर सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इससे विद्यार्थी सैंपल पेपर देकर अपने परीक्षा संबंधित सारे सवाल दूर कर सकते हैं। साथ ही विद्यार्थी समय अनुसार अपने सिलेबस की तैयारी भी पूरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इस बार बोर्ड की परीक्षा के लिए तीन माह का अतिरिक्त समय मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/cbse-released-sample-paper-for-preparation-128096586.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/6gopalgan-03_1609974815.jpg
0 Response to "सीबीएसई ने तैयारी के लिए सैंपल पेपर किया जारी"
Post a Comment