Popular Posts

शिवहर नपं को मिला वेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड, खुशी

शिवहर नपं को मिला वेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड, खुशी

नव वर्ष का आगाज जिले के लिए सुखद साबित हुआ। शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में वेस्ट परफॉर्मिंग नगर पंचायत के तहत शिवहर नगर पंचायत को भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री हरदीप सिंह द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड समारोह में नगर पंचायत के अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार एवं सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह ने बताया कि यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। पूरे राज्य में नगर पंचायत शिवहर को वेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड के लिए भारत सरकार के द्वारा चुना गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shivahar Napp received West Performing Award, Khushi


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/shivahar/news/shivahar-napp-received-west-performing-award-khushi-128077964.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1sitamarhi-02_1609542395.jpg

0 Response to "शिवहर नपं को मिला वेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड, खुशी"

Post a Comment