2021 के पहले दिन काेरोना को भूले लोग; मां जानकी की जन्म स्थली पुनौरा धाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
नववर्ष पर हर दिल बोला- हैप्पी न्यू इअर...। गुरुवार की देर शाम से जश्न में लोग इस तरह डूबे रहे कि कब रात बीती और कब सुबह हुआ, पता ही नहीं चला। नव वर्ष के स्वागत व बीते वर्ष की विदाई के लिए गुरुवार की रात इलाके में जश्न का माहोल रहा। नववर्ष की जश्न व उत्साह में कोरोना संकट की काली छाया भी लोग भूल गए। शुक्रवार की अहले सुबह से देर शाम तक उत्साह व उमंग का मंजर दिखा। प्रशासन की ओर से पार्क खोल दिए गए थे तो मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। कहीं सेल्फी लेने की होड़ लगी रही, तो कहीं पिकनिक का उत्साह। कहीं भजन और कीर्तन तो कही पूजा-अर्चना में लोग व्यस्त रहे। जिले में शुक्रवार को नववर्ष के जश्न के अलग-अलग रंग दिखा। गुरुवार की आधी रात के बाद ही इलाका नव वर्ष के जश्न में डूब गया था। सीतामढ़ी शहर से लेकर गांव तक पूरे जिले की फिजां उत्साह व उल्लास के रंग में रंग गया। नववर्ष की उत्साह व उमंग के बीच कोरोना को लोग भूल गए।
प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह जगह पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। डीएम अभिलाषा कुमार शर्मा नववर्ष पर पहले पुनौरा धाम व पंथपाकड़ पहुंचकर पूजा अर्चना की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। मुख्यालय डुमरा स्थित चिल्ड्रन पार्क को बैलून से सजाया गया था। कोरोना संकट को लेकर इस साल पहले दिन ही बच्चों के लिए पार्क खोल दिया गया था। यहां बच्चों व अभिभावकों की भीड़ उमड़ती रही। पार्क में सेल्फी लेने वाले भी व्यस्त दिखे। तो बच्चों की टोलियों ने अलग अलग दिन भर मस्ती किया। पुनौरा धाम में करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं में मां जानकी के दर्शन किए और कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना भी की।
कोरोनाकाल में पहली बार पुनौरा में सैलाब
जिले में नव वर्ष पर जश्न मनाने के लिये शुक्रवार को सभी पिकनिक स्पाट खुले थे। पुनौरा धाम मंदिर परिसर में नववर्ष पर अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। शहर के नगर उद्यान, पुनौरा धाम व गिरमिसानी समेत विभिन्न पिकनिक स्पाट पर बच्चे व युवा पिकनिक मनाते नजर आएं। पिकनिक मनाने को लेकर बच्चे व युवाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सभी हैप्पी न्यू इयर बोलकर जश्न मनाते नजर आए। कोरोना काल शुरू होने के बाद पहली बार इस तरह का भीड़ पुनौरा धाम में दिखा।
जगह-जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नववर्ष को लेकर प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। शहर के विभिन्न चौक-चौराहे व भीड़ वाली जगहों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सशस्त्र बल को तैनात किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/forgotten-people-to-carona-on-the-first-day-of-2021-more-than-two-lakh-devotees-visited-mother-janakis-birthplace-punora-dham-128077963.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/02/1sitamarhi-01_1609542354.jpg
0 Response to "2021 के पहले दिन काेरोना को भूले लोग; मां जानकी की जन्म स्थली पुनौरा धाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन"
Post a Comment