Popular Posts

गोली लगने से जख्मी पत्रकार की इलाज के दौरान मौत

गोली लगने से जख्मी पत्रकार की इलाज के दौरान मौत

बदमाशों की गोली से जख्मी हुए पत्रकार की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पत्रकार की हत्या में पूछताछ के लिए पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को बदमाशों की सुराग पाने के लिए खंगाल रही है। शव आने के बाद किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं उत्पन्न हो इसके लिए कुशवाहा चौक पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। अपराधियों के गोली के शिकार हुए पत्रकार शक्ति सिंह को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनके पेट में 2 गोलियां लगी थी जिसको निकालने के लिए 6 घंटे तक डॉक्टरों ने मैराथन ऑपरेशन किया था।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उनकी एक गोलियां तो निकाल ली थी पर दूसरी गोली नहीं निकाली जा सकी थी। इस दौरान उनका रक्त स्राव भी नहीं रुक रहा था। स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के बाद बुधवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को चार की संख्या में आए बदमाशों ने रेस्टोरेंट्स में घुसकर पत्रकार को गोली मार दी थी।इस दौरान बम से भी हमला किया गया था।जिसमें एक बम को जिंदा निष्क्रिय किया गया था। विशंभरापुर गांव के रहने वाले शक्ति सिंह के पिता बलराम सिंह शुगर मिल मीरगंज के महासचिव रह चुके हैं और हाल ही में अपना आवास मीरगंज में बनाए थे। शक्ति सिंह के बड़े भाई के देहांत हो जाने के बाद अकेले पड़े पिता ने शक्ति सिंह को इंजीनियरिंग की नौकरी को छुड़वा कर अपने पास बुला लिया था और सांझा चूल्हा के नाम से अपना रेस्टोरेंट्स शुरू किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Journalist shot dead during treatment


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/journalist-shot-dead-during-treatment-128096576.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/orig_6gopalgan-02_1609974687.jpg

0 Response to "गोली लगने से जख्मी पत्रकार की इलाज के दौरान मौत"

Post a Comment