Popular Posts

निजी फाइनांस कंपनी कर्मी से 52.8 हजार व बाइक की लूट

निजी फाइनांस कंपनी कर्मी से 52.8 हजार व बाइक की लूट

सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद-धमसैनी मुख्य मार्ग स्थित पैक्स गोदाम के समीप बुधवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से वसूली का 52 हजार 800 रुपए सहित बाइक लूट कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने ही सदर थाना पुलिस द्वारा अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया गया। पुलिस गश्ती की सक्रियता को देख अपराधी बाइक को समदा के समीप छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस द्वारा जब्त किया। वही पुलिस अपराधी की भी पहचान कर लेने का दावा किया है।

पीड़ित स्थानीय कायस्थ टोला स्थित वाया फिनसर्व प्राइवेट फाइनेंस लिमिटेड के कर्मी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे धमसैनी गांव में पांच मीटिंग से पैसे वसूल करने गए थे। चार मीटिंग से कुल 52 हजार 802 रुपए की वसूली कर पांचवे मीटिंग में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वे सुलिंदाबाद के पैक्स गोदाम के समीप पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर कर चाकू व पिस्टल सटा कर रुपए छीन लिए। वे लोग उनकी मोबाइल और बाइक भी छीन लिए। दहशत फैलाने के लिए गोली भी चलाई। मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत पीछा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/528-thousand-and-bike-robbed-from-private-finance-company-personnel-128096725.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/07/

0 Response to "निजी फाइनांस कंपनी कर्मी से 52.8 हजार व बाइक की लूट"

Post a Comment