Popular Posts

एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर साइबर अपराधियों ने की 47 हजार की निकासी

एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर साइबर अपराधियों ने की 47 हजार की निकासी

बैंक खाता से रुपए की निकासी के लिए शहर के सुभाष चौक स्थित एटीएम गए बीमा अभिकर्ता के भतीजा को साइबर अपराधियों ने मदद के नाम पर कार्ड की हेराफेरी कर सैंतालीस हजार रुपये की अवैध निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत कुर्साकांटा थानांतर्गत भोड़हा निवासी कलानंद मंडल पिता स्व.मानिक लाल मंडल के द्वारा फारबिसगंज थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमे उन्होंने कहा है कि वे अपने भतीजा विपिन कुमार को बैंक खाता से रुपए निकासी के लिए फारबिसगंज भेजा। स्थानीय सुभाष चौक के समीप एटीएम से बैलेंस चेक करने के बाद रुपये निकासी करने का प्रयास किया गया। मगर इसी बीच हाथ से एटीएम कार्ड नीचे गिर गया। जहां पीछे खड़े एक अज्ञात युवक के द्वारा कार्ड उठा कर दिया गया। पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि रुपये की निकासी नही होने के बाद मेरा भतीजा मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। मगर इसी बीच कुछ समय बाद मेरे मोबाइल पर रुपये निकासी को लेकर मैसेज आने लगा। जिसके बाद आनन-फानन में पीड़ित ने बीमा कार्यालय में अपने भतीजा से मामले की पूरी जानकारी प्राप्त किया। जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा पहुंचकर बैंक कर्मी से बातचीत करते हुए अपना पासबुक एवं एटीएम कार्ड दिखाया। जहां बैंक कर्मी ने एटीएम कार्ड की हेराफेरी की जानकारी दी। एटीएम शाखा के किसी जय कुमार केसरी के नाम से होने की बात कही। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष एनके यादवेंदु ने आवेदन के आलोक में जांच कर कारवाई शुरू किये जाने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/cyber-criminals-withdraw-47-thousand-by-tampering-with-atm-card-128100486.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/08/

0 Response to "एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर साइबर अपराधियों ने की 47 हजार की निकासी"

Post a Comment