डीईओ से शिकायत पर स्कूल पहुंचे 14 शिक्षक, आते ही बकझक शुरू
जिले के सभी हाई स्कूल व प्लस टू स्कूलों में 9 माह बाद सोमवार से ही पठन- पाठन सुचारू रूप से चलाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। लेकिन, स्कूल खुलने के दूसरे दिन ही कई स्कूलों में समय से शिक्षक नहीं आए। मनमाने ढंग से बारी- बारी से आते रहे। इससे पठन- पाठन का कार्य प्रभावित हुआ।
जिले के हुसैनगंज प्रखंड के रसीदचक मठिया गांव स्थित गया दास कबीर हाई स्कूल में मंगलवार को देखने को मिला। स्कूल संचालन का समय सुबह 9:30 बजे है। लेकिन, उस समय स्कूल में बच्चों की बात ताे दूर शिक्षक तक मौजूद नहीं थे। इसकी जानकारी डीईओ मो. मोतिउर रहमान को दी गई। इसके बाद 9:39 बजे हेडमास्टर जितेन्द्र किशोर ओझा आए। इसके बाद भी स्कूल के 14 शिक्षक गायब थे। दो शिक्षक छुट्टी पर थे। जबकि अन्य शिक्षक बारी- बारी से आते रहे। इस स्कूल में हेडमास्टर समेत 17 शिक्षक पदस्थापित हैं। इनमें छह शिक्षक प्लस टू के हैं। जबकि शेष 10 शिक्षक हाई स्कूल के हैं। स्कूल स्कूल में 9:40 बजे से ही रुक- रुक कर बच्चे भी आने लगे। हालांकि एडमिशन के हिसाब से आने वाले बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। इससे लग रहा था कि जो बच्चे व अभिभावकाें को स्कूल आने के लिए शिक्षकों द्वारा जागरुक नहीं किया गया है। इधर, लेट आने वाले सभी शिक्षकों के उपस्थिति पंजी पर हेडमास्टर ने रेड मार्किंग कर दी। स्कूल लेट आने वालों में वीनस रंजन, प्रेम प्रकाश द्विवेदी, कुमारी, रानी, संगीता गुप्ता, प्रियंका कुमारी देवी, रामलाल राम, कुमारी बबिता, प्रभुनाथ, माधवी प्रियदर्शनी, आशुतोष कुमार, वीना गुप्ता, चम्पा कुमारी, अनिता कुमारी, दीपक श्रीवास्तव शामिल है। हालांकि आशुतोष कुमार 9:43 बजे आ गए थे। चार शिक्षक को साढ़े 10 बजे के बाद आए।
अक्सर समय पर विद्यालय नहीं आते शिक्षक
शिक्षकों के उपस्थिति पंजी पर रेड मार्किंग हेडमास्टर द्वारा किए जाने के बाद शिक्षक भी नाराज हो गए और वे वापस में ही तकरार करने लगे। शिक्षक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। शिक्षकों ने एक दूसरे शिक्षक पर लेट आने का भी आराेप लगाने लगे। जबकि दो तीन शिक्षक पर स्कूल से अक्सर बाहर रहने का भी आराेप लगाने लगे। इस तरह स्कूल का माहौल कुछ देर के लिए शिक्षकों के बीच तकरार के कारण कि विवाद में फंस गया। बाद में शिक्षक किसी तरह शांत हुए और स्कूल में पठन- पाठन का कार्य शुरु हुआ। हेडमास्टर ने सभी शिक्षकों से कहा कि इस हर हाल में शिक्षकों को स्कूल में 9:30 बजे तक आना होगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई बेहतर ढंग से कराई जा सके।
जिले के सभी हाई और प्लस टू स्कूलों में 9:30 बजे से पठन- पाठन शुरू कर देना है। इसके लिए निर्देश दिया गया है। गया कबीरदास हाई स्कूल में मिली शिकायत की जांच होगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मो. मोतिउर रहमान, डीईओ, सीवान
कबीरदास हाई स्कूल में 1125 बच्चे हैं नामांकित
गया दास कबीर हाई स्कूल में कुल 1125 बच्चों का नामांकन हुआ है। इसमें 9 वीं क्लास में 277, 10 वीं क्लास में 480, 11 वीं क्लास में 268 व 12 वीं क्लास में 100 बच्चों का एडमिशन है। हेडमास्टर ने कहा कि 17 जनवरी तक 10 वीं के बच्चों को पढ़ाने के लिए निर्देश है। ताकि वे परीक्षा की तैयारी कर सके। इसके लिए भी क्लास चलाई जा रही है। बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों के साथ सोमवार को ही बैठक की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/14-teachers-arrive-at-school-on-complaint-from-deo-start-murmuring-as-soon-as-they-arrive-128090312.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/1_1609862546.jpg
0 Response to "डीईओ से शिकायत पर स्कूल पहुंचे 14 शिक्षक, आते ही बकझक शुरू"
Post a Comment