जीरादेई में 11 प्रतिमाओं से सोने की आंख चोरी
सेलेरापुर दुर्गा मंदिर से बीती रात चोरों ने मंदिर में स्थापित 11 मूर्तियों में लगी सोने की आंख तथा सोने की नथिया चुरा ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मंगलवार को गांव की महिलाएं मंदिर में पूजा करने गईं। मंदिर में स्थापित मूर्तियों में लगी सोने की आंख व नथिया गायब देखकर महिलाओं ग्रामीणों को सूचना दी।
इसके पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की। ग्रामीणों ने बताया गया कि गांव में बने दुर्गा मंदिर में 10 साल पहले 11 मूर्तियों की स्थापना कर सभी मूर्तियों में सोने की आंख तथा सोने की नथिया पहनायी गयी थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मूर्तियों के चारों तरफ लोहे की ग्रिल लगा उसे कवर किया गया था।
गांव के ही एक पुजारी को मंदिर में पूजा-पाठ तथा देखरेख की जिम्मेवारी दी गई थी। मंदिर के पुजारी के घर किसी परिजन के मृत्यु होने के बाद से वह मंदिर नहीं जा पा रहे थे। इसी बीच चोरों द्वारा कीमती गहने चोरी कर ली गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पुजारी और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/gold-eye-stolen-from-11-statues-in-jiradei-128090321.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2021/01/05/
0 Response to "जीरादेई में 11 प्रतिमाओं से सोने की आंख चोरी"
Post a Comment