टीएमबीयू में फिर हाे सकती है बहाली अफसरों और कर्मियाें का तबादला भी
टीएमबीयू में संविदा पर फिर बहाली हाे सकती है। साथ ही कुछ अधिकारियाें और कर्मयाें का तबादला भी किया जा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है। एक दिन पहले प्रभारी वीसी डाॅ. संजय कुमार चाैधरी ने राजभवन में प्रधान सचिव से मिलकर टीएमबीयू में रुके हुए कार्याें काे शुरू और पूरा करने के लिए अनुमति मांगी है।
कहा जा रहा है कि अगर अनुमति मिली ताे रुके हुए कार्य शुरू हाेने के साथ संविदा पर कुछ बहालियां भी हाेंगी। इस मामले काे इसलिए बल मिल रहा है क्याेंकि पिछले दिनाें प्रभारी वीसी ने एक विशेष संवर्ग में विभिन्न काॅलेजाें में खाली पदाें का रिकाॅर्ड संबंधित विभाग से देने काे कहा था। विभाग ने उन्हें रिक्तियाें की जानकारी दी है। इन पदाें पर विश्वविद्यालय के स्तर पर नियमित नियुक्ति फिलहाल संभव नहीं है। इसलिए संविदा पर बहाली की बात कही जा रही है। यह बहाली इन पदाें पर नियमित नियुक्ति हाेने तक के लिए की जा सकती है।
बजट से लेकर, एजेंसियों का भुगतान व शिक्षकों की प्रोन्नति आदि काम रुके हैं
दूसरी तरफ लगातार प्रभारी वीसी रहने से टीएमबीयू में कई कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं। अगर डाॅ. चाैधरी काे राजभवन से अनुमति मिली ताे ये काम शुरू या पूरे हाे सकेंगे। सूत्राें ने बताया कि विश्वविद्यालय का बजट तैयार हाेना बाकी है। इसके लिए पिछले महीने भी सरकार ने रिपाेर्ट मांगी थी। लेकिन अब तक औपबंधिक बजट भी नहीं बना है। इसके लिए सिंडिकेट और सीनेट की बैठक भी राजभवन की अनुमति के बाद ही हाे सकती है।
सीनेट हाॅल में लगी कुर्सियाें का बकाया, आउट साेर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मियाें की एजेंसी काे भुगतान करना भी बाकी है। नए सत्र में बीएड काॅलेजाें काे एफिलिएशन भी मिलना है। पूर्व वीसी प्राे. एनके झा के समय से ही कई शिक्षकाें की प्राेन्नति की फाइल रुकी हुई है।
चयन के बावजूद स्नातक में नामांकन नहीं ले सके छात्राें काे कल तक मिलेगा माैका
जाे छात्र चयन के बाद भी अब तक स्नातक में नामांकन नहीं ले सके हैं, उन्हें टीएमबीयू ने एक माैका दिया है। ऐसे छात्र इच्छित काॅलेज या विषय में चार दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह माैका वैसे छात्राें काे भी है जिन्हाेंने किसी भी काॅलेज में नामांकन ले लिया है। आवेदन संबंधित काॅलेज में करना हाेगा। ऐसे छात्राें का नामांकन 10 से 15 दिसंबर तक हाेगा।
बुधवार काे विवि नामांकन समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। खेल, वार्ड, एनसीसी, एक्स सर्विसमैन, दानदाता, प्रबंधन और अल्पसंख्यक कोटे के तहत नामांकन के लिए संबंधित काॅलेजाें काे चयन सूची यूएमआईएस को ई-मेल से 7 दिसंबर तक भेजने का निर्देश दिया है। डीएसडब्ल्यू डाॅ. राम प्रवेश सिंह के संयाेजक में हुई बैठक में सीसीडीसी डॉ. केएम सिंह, डाॅ. कमल प्रसाद, डाॅ. राजीव कुमार सिंह माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/restoration-officers-and-personnel-can-also-be-transferred-to-tmbu-again-127974007.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/capture_1606951765.jpg
0 Response to "टीएमबीयू में फिर हाे सकती है बहाली अफसरों और कर्मियाें का तबादला भी"
Post a Comment