Popular Posts

आधारभूत संसाधनों की कमी के चलते ट्रिपल आईटी में चार साल में एक बार भी सभी सीटों पर नहीं हो पाया दाखिला

आधारभूत संसाधनों की कमी के चलते ट्रिपल आईटी में चार साल में एक बार भी सभी सीटों पर नहीं हो पाया दाखिला

प्रीमियर इंस्टीट्यूट हाेने के बावजूद ट्रिपल आईटी में चाैथे सत्र में भी सभी सीटें फुल नहीं हुईं। छात्र भागलपुर ट्रिपल आइटी आने से कतरा रहे हैं। काॅलेज में 188 सीटाें में से 124 सीटाें पर ही दाखिला हुआ है। 64 सीटें खाली रह गईं। बुधवार तक नए सत्र के लिए दाखिला हुआ है। लेकिन दाखिला लेने वाले छात्राें की संख्या 124 से अधिक नहीं हाे पाई है।

बचे हुए 64 सीटाें के लिए प्रबंधन ऑनस्पाॅट दाखिला लेगा। इसमें भी जेईई मेन्स की रैंकिंग के आधार पर ही दाखिला हाेगा। काॅलेज में छात्राें की दिलचस्पी नहीं लेने की मुख्य वजह ट्रिपल आईटी की आधारभूत संरचना और शहर में एयर कनेक्टिविटी नहीं हाेना है। इसके अलावा विद्यार्थी नया संस्थान हाेते हुए भी फीस पुराने संस्थानाें के बराबर हाेने से भी कतरा रहे हैं। हाल ये हैं कि जितने छात्र हर वर्ष दाखिला ले रहे हैं उसमें से भी कुछ छात्र काॅलेज बीच में छाेड़ दे रहे हैं। काॅलेज में जब दाखिला हाे ही रहा है ताे काॅलेज प्रशासन छात्राें के लिए हाॅस्टल लीज पर लेने की तैयारी कर रहा है।

आठ सेमेस्टर काे पढ़ाने के लिए सिर्फ सात ही क्लासरूम
काॅलेज में एक बार में कुल आठ सेमेस्टर के छात्र पढ़ाई करते हैं। तीन संकायाें में देखा जाए ताे ये सेमेस्टर में बंटकर कुल 24 बैच हैं। ऐसे में इन्हें पढ़ाने के लिए क्लासरूम सिर्फ 7 ही हैं। इसमें भी तीन नए हैं। हालांकि काॅलेज प्रशासन दाे शिफ्टाें में पढ़ाई कराएगा। पहले में फर्स्ट और फाेर्थ ईयर के सभी सेमेस्टर की कक्षाएं हाेंगी। वहीं दूसरे में सेकेंड और थर्ड ईयर के सभी सेमेस्टराें की। इसमें भी जब एक सेमेस्टर की पढ़ाई कराई जाएगी ताे दूसरे का प्रैक्टिकल क्लास कराया जाएगा। काॅलेज में पांच लैबाेरेटरी हैं।

इंजीनियरिंग काॅलेज के एक ब्लाॅक में चल रहा ट्रिपल आईटी
ट्रिपल आईटी करीब चार साल से इंजीनियरिंग काॅलेज के ही एक ब्लाॅक में चल रहा है। काॅलेज का एक संकाय जिस ब्लाॅक में चलता है। उतने में ही पूरा ट्रिपल आईटी के तीनाें संकाय और प्रशासनिक कार्य हाे रहा है। इसमें भवन में नाै फैकल्टी रूम के अलावा एक डायरेक्टर और एक रजिस्ट्रार ऑफिस भी है।

17 दिसंबर काे नए भवन की रखी जा सकती हैं नींव
ट्रिपल आईटी का भवन निर्माण 50 एकड़ जमीन में हाेना है, लेकिन इसकी नींव अबतक नहीं रखी जा सकी है। काॅलेज प्रशासन का दावा है कि 17 दिसंबर काे भूमि पूजन किया जा सकता है। पीआरओ धीरज कुमार ने कहा कि जल्द ही भवन निर्माण शुरू हाेगा। संस्थान नया है, लेकिन हम 100 प्रतिशत प्लेसमेंट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to lack of basic resources, triple IT could not get admission in all the seats even once in four years.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/due-to-lack-of-basic-resources-triple-it-could-not-get-admission-in-all-the-seats-even-once-in-four-years-127973999.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/03/orig_capture_1606951620.jpg

0 Response to "आधारभूत संसाधनों की कमी के चलते ट्रिपल आईटी में चार साल में एक बार भी सभी सीटों पर नहीं हो पाया दाखिला"

Post a Comment