Popular Posts

कुशवाहा बोले- नीतीश मेरे बड़े भाई, जरूरत पड़ी तो साथ खड़ा रहूंगा

कुशवाहा बोले- नीतीश मेरे बड़े भाई, जरूरत पड़ी तो साथ खड़ा रहूंगा

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्हाेंने कहा कि नीतीश जी मेरे बड़े भाई हैं। उनसे मिलने में कोई परहेज नहीं है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है। व्यक्तिगत रूप से जब भी उनको जरूरत होगी, उपेंद्र कुशवाहा उनके साथ खड़ा रहेगा। कहा-नीतीश कुमार से मेरा पुराना रिश्ता है। लंबे समय तक हमनें एक साथ काम किया है।

पिछले दिनों विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जिस तरह सदन में व्यक्तिगत और अपमानजनक बात की, मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, इसलिए मैंने तेजस्वी की आलोचना की थी। क्या रालोसपा का जदयू के साथ नया संबंध बनेगा? इस सवाल पर हंसते हुए कहा कि आगे देखिए क्या होता है। इधर, रालोसपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने उपेंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की दुर्गति के लिए उपेंद्र को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/kushwaha-said-nitish-my-elder-brother-i-will-stand-by-if-needed-127991075.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/08/orig_39_1607382783.jpg

0 Response to "कुशवाहा बोले- नीतीश मेरे बड़े भाई, जरूरत पड़ी तो साथ खड़ा रहूंगा"

Post a Comment