Popular Posts

भूमि विवाद में रॉड के हमले से वृद्ध की मौत और अन्य चार हुए घायल

भूमि विवाद में रॉड के हमले से वृद्ध की मौत और अन्य चार हुए घायल

लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के शरीफ जलालपुर वार्ड संख्या 14 में सोमवार को सगे पाटीदारों ने जमीनी विवाद में मनोज महतो की पुत्री मनीषा कुमारी 18 वर्षीया को रास्ते में घेरकर सगे पाटीदारों ने लोहे के राॅड से जानलेवा प्रहार कर दिया उसकी चीख और चिल्लाहट पर दौड़कर पहुंचे बीच बचाव करने हेतु 60 वर्षीय जगरनाथ महतो, पतोहू रामावती देवी, और मनोज महत्व की पुत्री नीमा कुमारी,निशा कुमारी, मानती देवी, हीरा देवी पर भी लोहे की रॉड से जानलेवा पर प्रहार कर हमलावर आरोपी सूरज कुमार महतो, धीरज कुमार महतो, संजय महतो की पत्नी गीता देवी और अन्य घर के सदस्यों ने ताबड़तोड़ लोहे के रॉड एवं लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, जिससे सभी पांचों लोग गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े और जान से मारने की धमकी देते हुए गांव के लोगों को आते देख आरोपी हमलावर भाग निकले सभी घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा लकड़ी नबीगंज सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर वृद्ध 60 वर्षीय जगन्नाथ महतो समेत सातों घायलों को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।रामावती देवी देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। रास्ते में कन्हौली मोड़ पर गंभीर जख्मी जगन्नाथ महतो ने दम तोड़ दिया और शेष को परिजन और ग्रामीण सिवान सदर ले गए वहीं घटना की सूचना पर पहुंची लकड़ी नबीगंज ओपी पुलिस कन्हौली पहुंचकर मृतक के शव का सिवान सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Old man killed and four others injured by rod attack in land dispute


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/old-man-killed-and-four-others-injured-by-rod-attack-in-land-dispute-127988613.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/2_1607355593.jpg

0 Response to "भूमि विवाद में रॉड के हमले से वृद्ध की मौत और अन्य चार हुए घायल"

Post a Comment