Popular Posts

आज से शुरू होगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

आज से शुरू होगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी

किसानों के बीच कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए सोमवार से आत्मा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। किसान चौपाल के माध्यम से विभाग की योजनाओं के अलावा फसल अवशेष प्रबंधन, स्वायल हेल्थ कार्ड की महत्ता व अन्य तकनीकी जानकारी से भी किसानो को अवगत कराया जाएगा। आत्मा के परियाजना निदेशक संदीप राज ने बताया कि 21 दिसम्बर तक कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान प्रत्येक दिन सभी पंचायतों के चयनित एक-एक गांव में किसानों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके लिए संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, एटीएम, बीटीएम को जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले किसानों को कृषि विभाग के तहत आने वाली सभी विभागों की और उन विभागों द्वारा कौन-कौन योजना चलाई जा रही है इसकी जानकारी किसानों को नहीं है। जिसके कारण ज्यादातर किसान सिर्फ कृषि विभाग और उद्यान विभाग के योजनाओं के लिए कार्यालय का चक्कर लगाते रह जाते हैं। जबकि अन्य विभाग पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच, भूमि संरक्षण से भी किसानों को कई प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं। जबकि कृषि के लिए सबसे पहले मिट्‌टी जांच जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/kisan-chaupal-will-start-from-today-farmers-will-get-information-about-schemes-127987724.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/07/

0 Response to "आज से शुरू होगी किसान चौपाल, किसानों को मिलेगी योजनाओं की जानकारी"

Post a Comment