Popular Posts

निजामपुर के दलितों ने किया प्रदर्शन, कहा-सड़क के लिए नहीं उजाड़ें गांव

निजामपुर के दलितों ने किया प्रदर्शन, कहा-सड़क के लिए नहीं उजाड़ें गांव

पचरुखी प्रखंड के निजामपुर गांव के दलित बस्ती के रास्ते सड़क बनने से भयभीत ग्रामीण गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। समाहरणालय पहुंचकर लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि दलित बस्ती के लोगों को उजाड़ा जा रहा है। डीएम को दिए आवेदन में कहा गया है कि उनका पूरा गांव दलित बस्ती है। वहां सभी लोग इसी समुदाय से आते हैं। जून माह में विभागीय अमिन पहुंचे थे और यह कहते हुए सभी गांववालों के नाम व पते की जानकारी ली कि इस रास्ते राजजानकी पथ का निर्माण कराना है, तभी से सभी गांववाले भयभीत हैं। कारण कि उनकी बस्ती दलित व भूमिहीन बस्ती है। आवेदन देने पहुंचे भगरासन राम, राजू कुमार राम,सुमन देवी, सीमा देवी, सरस्वती देवी, धनेश राम, सरिता देवी, हुलास राम, सोनामती देवी आदि ग्रामीण शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/dalits-of-nizampur-protest-said-do-not-destroy-the-village-for-the-road-128047084.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/

0 Response to "निजामपुर के दलितों ने किया प्रदर्शन, कहा-सड़क के लिए नहीं उजाड़ें गांव"

Post a Comment