Popular Posts

पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, गई जान

पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, गई जान

रसूलपुर- चैनपुर पथ पर बाबा महेन्द्रनाथ गेट के पास दोपहर के ढाई बजे के करीब चैनपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकउप ने लौवारी के पूरी टोला निवासी देवकुमार गिरि काे रौंद डाला। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह चैनपुर से साइकिल से आ रहे थे तभी बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर के पश्चिमी गेट के पास तेज रफ्तार से आ रही बीआर 04 जी ए 2721 पिकअप ने धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। इस वजह से घटना हुई। धक्का मारने के बाद वह गाड़ी को लेकर गड्ढे में पलट गया और गाड़ी को छोड़ फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने चैनपुर- रसूलपुर पथ को जाम कर दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। लोग मुअावजे की मांग कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sisvan/news/pickup-crushed-elderly-person-riding-bicycle-dies-128047078.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/24/

0 Response to "पिकअप ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, गई जान"

Post a Comment