Popular Posts

वाल्मीकिनगर में भी राजगीर की तर्ज पर बनेगा स्काई वॉक, लोगों को गंगा का साफ पानी मिलेगा

वाल्मीकिनगर में भी राजगीर की तर्ज पर बनेगा स्काई वॉक, लोगों को गंगा का साफ पानी मिलेगा

राजगीर में बन रहे ग्लास फ्लोर ब्रिज की तर्ज पर पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में भी स्काई वॉक बनेगा। शनिवार को राजगीर में निर्माणाधीन नेचर सफारी, जू सफारी और ग्लास फ्लोर ब्रिज का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साथ चल रहे अधिकारियों को वाल्मीकिनगर में भी इसका निर्माण कराने को कहा।

सीएम ने ग्लास फ्लोर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान सिक्यूरिटी, सेफ्टी और प्रोटेक्शन का पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थायी रूप से पुलिस की तैनाती की जाएगी। नेचर सफारी आकर लोग प्राकृतिक का आनंद ले सकेंगे। इससे लोगों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरुकता भी आएगी।
राजगीर के लोगों को गंगा का साफ पानी मिलेगा
मुख्यमंत्री ने गंगा जल उद्‌वह योजना के तहत मोकामा से पाइपलाइन द्वारा लाए जा रहे गंगा जल की भी चर्चा की और कहा कि इससे राजगीर इलाके में स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने खेल विवि के निर्माण की भी चर्चा की और कहा कि यहां स्टेडियम तो बन ही रहा है। सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्रवण कुमार भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन एडवेंचर पार्क का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rajgir/news/sky-walk-to-be-built-on-the-lines-of-rajgir-in-valmikinagar-people-will-get-clean-water-of-ganga-128030861.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/orig_52_1608410594.jpg

0 Response to "वाल्मीकिनगर में भी राजगीर की तर्ज पर बनेगा स्काई वॉक, लोगों को गंगा का साफ पानी मिलेगा"

Post a Comment