पप्पू यादव बोले- पीएम को किसानों की चिंता है तो एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाएं
कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शनिवार को सद्बुद्धि यज्ञ किया। कहा- यह यज्ञ भाजपा के नेताओं की बुद्धि खोलने के लिए किया गया है। यज्ञ के दौरान मैंने भगवान से प्रार्थना की कि सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि मिले ताकि वो किसानों की परेशानियों को समझ सकें। किसान दिल्ली की कड़ाके की ठंड में सड़क पर बैठे हुए हैं लेकिन केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए इन तीनों कानूनों से किसान की कमर टूट जाएगी। पहले मंडियों पर पूंजीपतियों का कब्जा होगा और फिर धीरे-धीरे किसानों से उनकी जमीन भी छीन ली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं। पिछले 6 वर्षों से वो सिर्फ देश के लोगों को सपने दिखा रहे हैं। अगर उन्हें सच में किसानों की चिंता है तो एमएसपी की गारंटी देने वाला एक कानून बनाएं।
पप्पू यादव ने कहा जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती यह अनिश्चितकालीन धरना ऐसे ही चलता रहेगा और 22 दिसंबर को हमलोग राजभवन मार्च करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रघुपति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्पू, राजू दानवीर, पूर्व विधायक दिनेश सिंह, सविता सिंह नेपाली, सच्चिदानंद राय, हरे राम महतो और रानी चौबे सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/pappu-yadav-said-if-the-pm-is-worried-about-the-farmers-then-make-a-law-that-guarantees-msp-128030886.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/orig_51_1608410660.jpg
0 Response to "पप्पू यादव बोले- पीएम को किसानों की चिंता है तो एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाएं"
Post a Comment