Popular Posts

वेतन कटौती के खिलाफ इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

वेतन कटौती के खिलाफ इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

मोतिहारी अभियंत्रण महाविद्यालय में तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के तहत संविदा पर बहाल व नियमित सहायक प्राध्यापकों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्राध्यापक लॉकडाउन अवधि में वेतन कटौती का विरोध जता रहे थे।

सभी सहायक प्राध्यापकों का कहना है कि जब कोरोनाकाल में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन था, तब उस अवधि का वेतन होल्ड करने या फिर वेतन मे कटौती का क्या औचित्य है। धरना पर बैठे सहायक प्राध्यापकों ने कहा कि वेतन कटौती एवं वेतन रोकने से उन्हें आर्थिक परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।

बहुत ऐसे सहायक प्रोफेसर हैं, जो बैंक से लोन लिए हैं। शपथ पत्र में लॉकडाउन अवधि का वेतन नहीं काटने का एफिडेविट दिया जा चुका है। प्राध्यापकों ने कहा कि कोरोना महामारी से दुनिया त्रस्त है।

ऐसे में प्राचार्य द्वारा अप्रैल, मई एवं जून- 2020 के वेतन से कटौती करना गलत है। जबकि सभी सहायक प्राध्यापक नियमित रूप से ऑनलाइन लेक्चर ले रहे हैं। सभी प्राध्यापकों ने प्राचार्य पर मनमानी का आरोप लगाया है। बिहार सरकार के वित्त विभाग के आदेश के अनुसार ही सभी प्राध्यापकों को वेतन भुगतान किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/engineering-college-teachers-demonstrated-against-pay-cuts-128021584.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/17/

0 Response to "वेतन कटौती के खिलाफ इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन"

Post a Comment