Popular Posts

प्रवेश परीक्षा आज, 30 मिनट पूर्व पहुंचें; पटना के चार केंद्रों पर होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा आज, 30 मिनट पूर्व पहुंचें; पटना के चार केंद्रों पर होगी परीक्षा

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा गुरुवार को हाेगी। इसके पटना में दारोगा प्रसाद राय उच्च विद्यालय, शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय गर्दनीबाग, गर्दनीबाग बालिका उच्च विद्यालय और मिलर हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीईओ ज्योति कुमार ने जानकारी दी कि परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3.30 बजे तक होगी।

करीब एक हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को 6 फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा। परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर आना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना है। वर्ग छह (सत्र 2020–21) में दाखिले के लिए प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा विभिन्नों जिलों में होगी। सभी परीक्षार्थियाें काे परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पहुंचना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entrance test today, arrive 30 minutes early; Examination will be done at four centers in Patna


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/entrance-test-today-arrive-30-minutes-early-examination-will-be-done-at-four-centers-in-patna-128020349.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/17/44_1608148854.jpg

0 Response to "प्रवेश परीक्षा आज, 30 मिनट पूर्व पहुंचें; पटना के चार केंद्रों पर होगी परीक्षा"

Post a Comment