किसान के खाते में होगा भुगतान; डीएम बोले: भुगतान के लिए किसानों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
डीएम कुमार रवि ने बुधवार को फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत रामपुर फरीदपुर पंचायत के पसीह गांव के पैक्स में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। साथ ही धान क्रय केंद्र पर हो रहे कार्यों के बारे में संबधित अधिकारी से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हाेंने किसानों की से बातचीत की और उनकी समस्याओं काे जाना।
डीएम ने कहा कि किसानों का अधिक से अधिक निबंधन जरूरी है तभी पैक्स सशक्त हो पाएगा। धान खरीद के लिए हमने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, इसे सबकाे मिलकर पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले, उनको अपना उत्पाद खुले बाजार में औने पौने दाम में नहीं बेचना पड़े, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। भुगतान के लिए भी किसानों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
दो किसानों ने पैक्स में धान बेचा
डीएम के सामने दो किसान अजय कुमार सिंह ने 125 क्विंटल और नागेश्वर शर्मा ने 50 क्विंटल धान पैक्स में बेचा। दो-तीन दिन के अंदर किसान के बैंक खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। प्रखंड साहकारिता अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रखंड में 6348 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य है। अगर 17 प्रतिशत से अधिक धान में नमी है तो खरीदारी नहीं होगी। 1868 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदारी हो रही है। मौके पर एडीएम सप्लाई निर्मल कुमार, बीडीओ जफरूउदीन, पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार मौजूद थे।
पैक्स और किसान के साथ बैठक करेंगे बीडीओ
पटना|जिले में लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित कराने के लिए किसान और पैक्स अध्यक्ष के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी संयुक्त बैठक करेंगे। डीएम कुमार रवि ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को किसानों और पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक करने, किसानों से पैक्स और व्यापार मंडल के मध्यम से धान बिक्री करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है।
इससे पहले बुधवार डीएम ने फुलवारी शरीफ प्रखंड के रामपुर फरीदपुर पैक्स में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ किया। वहीं, विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर मझौली पैक्स में नवनिर्मित गोदाम का उद्घाटन किया है। इस गोदाम की क्षमता 200 मैट्रिक टन धान रखने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/fulwarishrif/news/payment-will-be-in-the-account-of-the-farmer-dm-said-farmers-will-not-have-to-go-round-for-payment-127997830.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/10/orig_23dhar-pullout-pg1-0_1607554937.jpg
0 Response to "किसान के खाते में होगा भुगतान; डीएम बोले: भुगतान के लिए किसानों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर"
Post a Comment