Popular Posts

भारतीय सब लोग पार्टी की बैठक में कई निर्णय लिए

भारतीय सब लोग पार्टी की बैठक में कई निर्णय लिए

भारतीय सब लोग पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय शिव राघव सेवा सदन में पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर पार्टी के सभी प्रकोष्ठ एवं प्रखंड कमेटी को भंग कर दिया गया। वहीं क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त किया गया। पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गयी।

इस दौरान पार्टी के बथनाहा प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष किशन कुमार यादव की मां के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गयी। बैठक में दिनकर नारायण सिंह, नीरज द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार सिंह, रामु जी, विजय यादव, पिंटू मिश्रा, पंकज चौधरी, विमलेन्दु कुमार सिंह, अवनीश मिश्रा, चंदन बिरख, चंदन कुमार सिंह आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/indian-people-took-many-decisions-in-party-meeting-128004577.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/

0 Response to "भारतीय सब लोग पार्टी की बैठक में कई निर्णय लिए"

Post a Comment