Popular Posts

बीएड दूरस्थ मोड में 1000 सीटों पर नामांकन में ग्रहण, परेशानी

बीएड दूरस्थ मोड में 1000 सीटों पर नामांकन में ग्रहण, परेशानी

(प्रीतम कुमार मिश्र) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी के बदले नियम से बीएड दूरस्थ मोड में नामांकन पर लगा ग्रहण अब छटता दिखाई नहीं दे रहा है। यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो यानी देब ने नैक मूल्यांकन में ए प्लस ग्रेड लाने वाले विवि में ही दूरस्थ शिक्षा की पढ़ाई यानी नामांकन लेने का निर्णय ले चुका है। इस निर्णय के बाद से ही विवि में दूरस्थ मोड में नामांकन को लेकर संदेह होने लगा था।

बाद में कोविड-19 के कारण शैक्षणिक परिदृश्य बदने से यूजीसी अपने नियम में ढिलाई देने का संकेत दिया था। लेकिन, अंतत: यूजीसी अपने पूर्व के निर्णय पर अडिग है। जिससे एलएनएमयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में जुलाई-2020 सत्र में सभी कार्यक्रमों में नामांकन नहीं हो सका। इससे विवि को अभी कुछ ज्यादा परेशानी नहीं हुई है। हालांकि, डीडीई के अस्तित्व पर ही अब खतरा मंडराने लगा है।

फिर भी यूजीसी ने अपने नियम में बदलाव करते हुए जिस तरह से पटना विवि में कंडिश्नल नामांकन का अप्रुवल दिया है उसके लिए विवि काे प्रयास करने की जरूरत है। यह भी सही से नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण परीक्षा देकर क्वालीफाई करने वाले 1000 छात्रों को बीएड दूरस्थ मोड में नामांकन नहीं हो पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/enrollment-in-1000-seats-in-bed-remote-mode-problem-128004575.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/

0 Response to "बीएड दूरस्थ मोड में 1000 सीटों पर नामांकन में ग्रहण, परेशानी"

Post a Comment