Popular Posts

किसानाें से केसीसी और अन्य लाेन वसूलेंगे, भेजेंगे नाेटिस

किसानाें से केसीसी और अन्य लाेन वसूलेंगे, भेजेंगे नाेटिस

भागलपुर सेंट्रल काे-ऑपरेटिव बैंक की निदेशक परिषद की बैठक अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानाें से धान खरीद के लिए पैक्साें काे कैश क्रेडिट की स्वीकृति दी गई। बुधवार से सभी पैक्स के खाते में राशि चली जाएगी। इसके बाद धान खरीद शुरू हाे जाएगी। इसके लिए पूर्व में ही जिला टास्क फाेर्स की ओर से 69 पैक्स और छह व्यापार मंडल काे धान खरीद के लिए स्वीकृति दे दी गई है।

बैठक में बैंक के साथ पैक्साें काे द्विपक्षीय एकरारनामा करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसानाें काे उनसे खरीदे गए धान का भुगतान किया जा सके। पूर्व के डिफाॅल्टर पैक्साें से कहा गया कि मूल धन जमा कर दें, सूद में उनलाेगाें काे छूट दी जाएगी। इसके लिए भी बैंकाें से वार्ता करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में काे-ऑपरेटिव बैंक के सभी शाखा प्रबंधक काे निर्देश दिया गया कि केसीसी समेत अन्य लाेन जिन किसानाें ने लिया है, उनसे राशि वसूली की कार्रवाई तेज करें। इसके लिए किसानाें काे नाेटिस भेजें। बैठक में उपाध्यक्ष सुभाष प्रसाद यादव, एमडी जैनुल आबदीन अंसारी, प्रबंधक चंदन कुमार, नागेंद्र प्रसाद, रेखा देवी आदि माैजूद थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/kcc-and-other-lanes-will-be-collected-from-the-farmers-will-send-natis-127970464.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/02/

0 Response to "किसानाें से केसीसी और अन्य लाेन वसूलेंगे, भेजेंगे नाेटिस"

Post a Comment