ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने के आरोपी ने मांगी जमानत
01 December, 2020
Comment
डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के पिता और हरिओम ज्वेलर्स के मालिक हरिओम वर्मा से रंगदारी मांगने के आरोपी अब्दुल कादिर ने जिला जज की अदालत में नियमित जमानत की अर्जी दी है। जगदीशपुर के रहने वाले अब्दुल कादिर पर हरिओम वर्मा को मोबाइल पर मैसेज भेज कर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। इसको लेकर 15 जुलाई को जोगसर थाना में केस दर्ज किया गया था। आरोपी की जमानत अर्जी पहले ही निचली अदालत से खारिज हो चुकी है। आरोपी ने बताया था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर रंगदारी मांगने का मैसेज किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/accused-seeking-bail-from-jewelers-sought-bail-127970466.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/02/
0 Response to "ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने के आरोपी ने मांगी जमानत"
Post a Comment