Popular Posts

कृषि चौपाल में आधुनिक तरीके से खेती करने की दी जानकारी

कृषि चौपाल में आधुनिक तरीके से खेती करने की दी जानकारी

प्रखंड की मूर्तियां पंचायत के बाबू टोला में रविवार को कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार ने किसानो को बताया कि खेती से दुनी मुनाफा लेना हो तो कृषक अपने खेतो में समयानुसार सिचाई करें, कृषि अवशेष नहीं जलावे क्योंकि इसके कारण इससे खेत की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है।

साथ ही मिट्टी की जांच हमेशा करावे, रसायनिक खादो के का उपयोग करें। वैज्ञानिक पद्धतियों पर खेती करें। कारण केन्द्र सरकार दृढ संकल्पित है, कि अन्नदाताओं को खेती का पूरा लाभ मिले, उनकी स्थिति मजबूत हो।

कृषि समन्वयक परशुराम प्रसाद ने कहा कि किसान कपने धान को पैक्स के माध्यम से बिक्री करें। जहां उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित दाम मिलेगे। कृषि समन्वयक प्रेमपाल आलोक कुमार रंजन, कृषि सलाहकार रामकृपाल प्रसाद नवीन कुमार व बब्लू कुम ने भी किसानो को उत्तम खेती करने की जानकारियां दी। मौके पर झून्नू सिंह, प्रवीण सिंह, शिवजी सिंह, राजाराम सिंह व राजकुमार सिंह सहित अनेक किसान मौजूद थे।

हिन्दू युवा वाहिनी के अरेराज प्रखंड उपाध्यक्ष बने अभय कुमार

गोविंदगंज|हिंदू युवा वाहिनी संघ के जिलाध्यक्ष ने अरेराज प्रखंड में प्रखंड उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य सचिव मनोनीत किया हैं। जिलाध्यक्ष शशिकांत दुबे ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अरेराज प्रखंड के मिश्रौलिया ग्राम निवासी अभय कुमार को हिंदू युवा वाहिनी अरेराज प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही छबीला राम को कार्यकारिणी सदस्य सचिव के मनोनीत किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/adapur/news/information-given-about-modern-farming-in-krishi-chaupal-128034937.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/21/

0 Response to "कृषि चौपाल में आधुनिक तरीके से खेती करने की दी जानकारी"

Post a Comment