Popular Posts

सरकारी स्कूल के छात्रों की आकर्षक फोटो की होगी फ्रेमिंग

सरकारी स्कूल के छात्रों की आकर्षक फोटो की होगी फ्रेमिंग

सरकारी स्कूल के बच्चों की आकर्षक फोटो की मांग राज्य स्तर पर की गई है।इस बारे में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के विशेष कार्य पदाधिकारी विनोदानंद झा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी करते हुए 29 * 42 इंच के साइज में सरकारी स्कूल के बच्चों के आकर्षक फोटो भेजने का निर्देश दिया है।जिसमें कहा गया है कि पढ़ते हुए बच्चे वर्ग कक्ष में बैठे हुए बच्चे कोई एक बच्चा समूह में लड़कियां मनोहर एवं विहंगम विद्यालय परिसर के कुछ प्रभावी फोटोग्राफ्स की आवश्यकता है।इसे शिक्षा विभाग के विभिन्न स्थानों पर विभाग द्वारा फ्रेमिंग करा कर लगाया जाएगा।यह फोटोग्राफ शैक्षणिक माहौल की प्रेरणा देने वाले आकर्षक और वास्तविक होने चाहिए। फोटोग्राफ की सूचना बच्चे एवं विद्यालय का नाम भी पीछे अंकित रहेगा। इस मामले में निर्णय लिया गया है कि जिले से पांच की संख्या में निर्धारित साइज में फोटो उपलब्ध कराया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/framing-of-attractive-photos-of-government-school-students-128050669.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/25/

0 Response to "सरकारी स्कूल के छात्रों की आकर्षक फोटो की होगी फ्रेमिंग"

Post a Comment