Popular Posts

प्रदूषण फैलाने पर औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ लगाया जाएगा जुर्माना, होगी कार्रवाई

प्रदूषण फैलाने पर औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ लगाया जाएगा जुर्माना, होगी कार्रवाई

जिला अंतर्गत चल रहे औद्योगिक इकाइयों द्वारा प्रदूषण फैलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।इसके अलावे नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।इस मामले में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, मोहनिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र,जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, मोहनिया को पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद पटना के अधिसूचना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।इस मामले में सदस्य सचिव बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद पटना की अधिसूचना प्राप्त है। जो जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने वाले जिले में स्थापित और संचालित औद्योगिक इकाइयों के बीच दंड के प्रावधानों का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/fines-to-be-imposed-against-industrial-units-for-spreading-pollution-action-will-be-taken-128050670.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/25/

0 Response to "प्रदूषण फैलाने पर औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ लगाया जाएगा जुर्माना, होगी कार्रवाई"

Post a Comment