Popular Posts

स्टाॅफ व स्पोर्ट्स कोटा के नाम पर केएलएस कॉलेज में हुए फर्जी नामांकन की हुई जांच

स्टाॅफ व स्पोर्ट्स कोटा के नाम पर केएलएस कॉलेज में हुए फर्जी नामांकन की हुई जांच

कन्हाई लाल साहू कॉलेज में प्राचार्य व कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदारों व खिलाड़ियों के नाम पर गलत तरीके से दूसरे लोगों का नामांकन कर कोटे के नियमों की धज्जियां उड़ाई है। स्टाफ कोटा व स्पोर्ट्स कोटा के नाम पर हुए फर्जी नामांकन के विरुद्ध केएलएस कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष कुंदन राय ने कुलपति से जांच की मांग की थी।

कुलपति के आदेश पर शनिवार को मगध विश्वविद्यालय 5 सदस्य जांच टीम ने नामांकन घोटाले की जांच कन्हाई लाल साहू कॉलेज पहुंचकर की। इस दौरान छात्र संघ के अध्यक्ष कुंदन राय,सचिव राजा जाधव के सामने जांच दल में शामिल विज्ञान विभाग के निरीक्षक प्रोफेसर ब्रिज बिहारी शर्मा,आरबीएस चौहान, विजय रजक, भिखारी यादव आदि ने संयुक्त रूप से की। जांच दल के अधिकारियों के सामने छात्र नेताओं ने साक्ष्य के साथ अपना पक्ष रखा।

जांच दल के अधिकारियों ने बताया कि सारी स्थिति से अवगत हो चुके हैं।विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति को जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। जांच के दौरान कालेज में छात्रों की भारी भीड़ देखी गई। सभी बिंदुओं पर छात्र नेताओं ने जांच दल को अवगत कराया। इधर, नवादा के डीएम यशपाल मीणा ने भी इस नामांकन घोटाले को एक गंभीर मामला मानते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर ऊंचे रसूख के कारण इस नामांकन घोटाले को दबाया गया तो उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा कर प्राचार्य द्वारा किए गए गुनाहों की सजा दिलाकर ही दम लेंगे। कुंदन राय ने कहा है कि दूसरे जाति का छात्र/छात्रा स्टाफ का भतीजा और भतीजी कैसे हो सकता है। जब इसका प्रमाण दिया तो जांच दल के अधिकारी भी काफी सकते में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/investigation-of-fake-enrollment-in-kls-college-in-the-name-of-staff-and-sports-quota-128031651.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/

0 Response to "स्टाॅफ व स्पोर्ट्स कोटा के नाम पर केएलएस कॉलेज में हुए फर्जी नामांकन की हुई जांच"

Post a Comment