फ्राॅड गिरोह का भंडाफोड़ 40 एटीएम कार्ड के साथ पांच धराये, स्कार्पियों-लैपटाॅप जब्त
शनिवार की दोपहर बक्सर पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। हालांकि पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी की पुष्टि की है। परन्तु पुरे मामले पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे है। सिर्फ यही कहते नजर आए कि रविवार को पीसी में बताया जाएगा। मामला बहुत बड़ा है इसमें रविवार को एसपी नीरज कुमार सिंह प्रेसवार्ता कर जानकारी देगें।
वहीं विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एटीएम फ्राॅड के मामले बढ़ रहे थे। जिसके बाद बक्सर एसपी नीरज सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जिसके बाद रेकी शुरू हुई। जिसमें पता पहले एटीएम के सीसीटीवी फुटेज गुप्त तरीके से सर्च किए गए। जिसके बाद पुलिस ने लगातार उन चेहरों का मिलान किया जो अलग-अलग एटीएम में संदिग्ध रूप से देखे गए थे।
जिसके बाद उनकी तलाशी शुरू हुई। तभी अचानक पुलिस के सूत्रों ने सूचना दी कि स्टेशन के आसपास कुछ लोग संदिग्ध हालत में देखे गए है। फिर पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर गुप्त स्थान पर पूछताछ के लिए ले गई। जिसके बाद पांच लोग व एक स्कार्पियों जब्त हुआ। उनके पास कई लैपटाॅप, डिवाइस, के अलावे कई औजार बरामद हुए है। पकड़े अपराधियों ने नालंदा, नवादा व गया जिले के रूप में अपनी पहचान बताई है। हालांकि उनके बताए गए एड्रेस पर पुलिस पूछताछ कर रही है।
डिवाइस से करते थे एटीएम को हैक
सूत्रों ने बताया पूछताछ में दो बातें सामने आई है। जिसमें पहला सीधे-साधे लोगों को टार्गेट बनाते थे। वहीं दूसरा डिवाइस के माध्यम से एटीएम को लैपटॉप के द्वारा हैक कर लेते थे। बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि अन्तरराज्यीय जिला गिरोह एटीएम फ्राॅड गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पांच आरोपियों कि गिरफ्तारी हुई है। उनके पास से 40 कार्ड बरामद हुआ है। पूछताछ चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/fraud-gang-busted-five-arrested-with-40-atm-cards-128031644.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/20/
0 Response to "फ्राॅड गिरोह का भंडाफोड़ 40 एटीएम कार्ड के साथ पांच धराये, स्कार्पियों-लैपटाॅप जब्त"
Post a Comment