Popular Posts

बेहतर उत्पादन को खेतों में करें जैविक खाद का उपयोग

बेहतर उत्पादन को खेतों में करें जैविक खाद का उपयोग

प्रखंड क्षेत्र के पचटकी यदु गांव में मुखिया हरदेव नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में रबी फसलों के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उनके उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषि के मॉडल तकनीकों पर चर्चा की गई। कहा कि आधुनिक तरीकाें से खेती करें। समय-समय पर कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेते रहे और मिट्‌टी की जांच कराते रहे। साथ ही खेतों में जैविक खाद का ही उपयोग करें।

जैविक खाद के उपयोग से कम लागत में अच्छी खेती की संभावना रहती है। इसके प्रति हमें जागरूक होने की जरूरत है। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, किसान सलाहकार अभिमन्यु कुमार, ज्योति रविचंद्र भारती सहित स्थानीय किसान मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bairgania/news/use-organic-manure-in-the-fields-for-better-production-128004583.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/

0 Response to "बेहतर उत्पादन को खेतों में करें जैविक खाद का उपयोग"

Post a Comment