बेलसंड में 15 लीटर ताड़ी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
11 December, 2020
Comment
स्थानीय पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ गश्ती के दौरान गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में छापेमारी कर 15 लीटर ताड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भंडारी गांव निवासी शत्रुघ्न चौधरी के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अपने गांव में गैलेन में ताड़ी रखकर लोगों को बेच कर रहा था।
इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर ताड़ी के साथ तस्कर को गिफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ताड़ी को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/belasand/news/smuggler-arrested-with-15-liter-toddy-in-belsand-sent-to-jail-128004581.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/12/
0 Response to "बेलसंड में 15 लीटर ताड़ी के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल"
Post a Comment