आरटीआई के बदले फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप, डीएम को ज्ञापन
01 December, 2020
Comment
मैरवा के आदर्शनगर निवासी दुर्गेश कुमार ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर नगर पंचायत की प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। उनके आवेदन के अनुसार उनके द्वारा नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितता को लेकर नगर पंचायत से आरटीआई के तहत सूचना मांगी जाती रही है। 27 नवंबर को वे तत्काल की सूचना के बदले दिए जा रहे छाया प्रति के लिए पैसा जमा करने नगर पंचायत कार्यालय गए हुए थे। जहां उन्हें प्राशसनिक पदाधिकारी द्वारा अपने कक्ष में बुलाकर आरटीआई मांगे जाने को लेकर झूठे मुकदमे मे जेल भेजवाने धमकी दी गई। हांलांकि इस मामले को लेकर जब प्राशसनिक पदाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/accused-of-being-implicated-in-fake-case-in-lieu-of-rti-memorandum-to-dm-127967689.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "आरटीआई के बदले फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप, डीएम को ज्ञापन"
Post a Comment