Popular Posts

गुठनी में बारात से लापता युवक पहुंचा घर, पुलिस तालाब में ढूंढती रही शव

गुठनी में बारात से लापता युवक पहुंचा घर, पुलिस तालाब में ढूंढती रही शव

सेमाटांड़ गांव में सोमवार को दरौली के करोम से आई बारात में शामिल युवक मंटू शर्मा रात्रि 10 बजे द्वारपूजा के बाद अचानक गायब हो गया। बाइक से उसके साथ आये उसके दो मित्र सोनू और धर्मेंद्र ठाकुर उसे बहुत ढूंढे जब नही मिला तो उसके परिजनों को सूचना दी और घर वापस चले गये। सूचना मिलने के बाद सोमवार रात्रि ही मंटू के भाई व अन्य युवक करोम गांव से सेमाटांड़ गांव पहुचे और ढूंढने लगे। उधर मंगलवार अहले सुबह बारात से लापता युवक का पूरा कपड़ा, मोबाइल, गमछा, ईयरफोन, पर्स, पैसा आदि सेमाटांड़ गांव के उत्तर दिशा में पोखरे के समीप देखा गया और परिजनों ने पहचान की। पोखरे के आसपास से लापता युवक के सामान मिलने से हत्या की आशंका जतायी जाने लगी और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने सीओ शम्भूनाथ राम को सूचित कर गोताखोर के लिए बोला। मंगलवार सुबह 10 बजे सीआई तारकेश्वर पांडेय दो गोताखोरों को लेकर ज मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू हुआ कि लापता युवक के घर से फोन आया कि वह घर आ गया। मंटू शर्मा के सकुशल घर पहंचने की सूचना मिलते ही सभी लोग मौके से निकल गये। बताया जाता है कि सोमवार को दरौली थानाक्षेत्र के करोम गांव से मिथिलेश तिवारी के पुत्र का बारात गुठनी के सेमाटांड़ गांव में आया था। बारात करने अपने दहेज में मिली बाइक से अपने दो दोस्तों संग करोम निवासी स्व धीरजा शर्मा का पुत्र मंटू शर्मा आया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तालाब किनारे जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी व ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/guthni/news/youth-missing-from-procession-in-guthni-reached-home-police-searching-for-dead-body-in-pond-127967690.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/4_1606837694.jpg

0 Response to "गुठनी में बारात से लापता युवक पहुंचा घर, पुलिस तालाब में ढूंढती रही शव"

Post a Comment